ePaper

#WomensDay: कार्यबल में घट रहा है महिलाओं का प्रतिनिधित्व, 2018 में 26%

Updated at : 07 Mar 2019 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
#WomensDay: कार्यबल में घट रहा है महिलाओं का प्रतिनिधित्व, 2018 में 26%

मुंबई: उद्योग क्षेत्र की बदलती जरूरतों को देखते हुए देश में कौशल विकास को लेकर कई प्रयास किये जा रहे हैं. महिलाओें के कौशल विकास पर सरकार विशेष ध्यान है. लेकिन एक सर्वेक्षण के अनुसार कार्यबल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 2018 में बेहद कम हुआ है. डेलॉइट द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वेक्षण रपट के […]

विज्ञापन

मुंबई: उद्योग क्षेत्र की बदलती जरूरतों को देखते हुए देश में कौशल विकास को लेकर कई प्रयास किये जा रहे हैं. महिलाओें के कौशल विकास पर सरकार विशेष ध्यान है. लेकिन एक सर्वेक्षण के अनुसार कार्यबल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 2018 में बेहद कम हुआ है.

डेलॉइट द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वेक्षण रपट के हिसाब से वर्ष 2005 में जहां नौकरी-पेशा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी 36.7 प्रतिशत थी. वही 2018 में घटकर 26 प्रतिशत आ गई है.

वहीं असंगठित क्षेत्र या बिना पारिश्रमिक वाले क्षेत्र में 19.5 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं. रपट में इसकी अहम वजह अच्छी शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच कम होना और डिजिटल विभेद (डिजिटल डिवाइड) का बढ़ना बतायी गई है.

रपट में कहा गया है कि देश ही नहीं दुनियाभर में रोजगार क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी कम होने की प्रवृत्ति देखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola