सरकार ने ‘नारी शक्ति पुरस्कार'' के लिए नामांकन मांगे, 31 अक्तूबर तक भेजें नाम

नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘नारी शक्ति पुरस्कार-2018′ के लिए नामांकन मांगे हैं. महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली महिलाएं या संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह पुरस्कार दिया जाता है. महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक बयान में कहा, ‘हम 1999 से […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘नारी शक्ति पुरस्कार-2018′ के लिए नामांकन मांगे हैं. महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली महिलाएं या संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह पुरस्कार दिया जाता है.
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक बयान में कहा, ‘हम 1999 से नारी शक्ति पुरस्कार देते आ रहे हैं और हमारे यहां ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जिन्होंने तमाम बाधाओं को पार करते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं. इस साल भी मैं महिलाओं और संस्थाओं से आग्रह करती हूं कि वे आगे आएं और खुद को नामांकित करें.’ ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ के लिए नाम 31 अक्तूबर तक भेजे जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




