OMG ! शादी के लिए खुद से ज्यादा पढ़ी महिलाएं तलाश रहे पुरुष

Updated at : 31 Aug 2017 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
OMG ! शादी के लिए खुद से ज्यादा पढ़ी महिलाएं तलाश रहे पुरुष

वाशिंगटन : अमेरिका में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि हाल के दशकों में उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं की संख्या बढ़ने के साथ पुरुषों के लिए खुद से ज्यादा शिक्षित महिलाओं से शादी करने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं. अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास के एसोसियेट प्रोफेसर चांगह्वान किम ने कहा कि समय […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिका में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि हाल के दशकों में उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं की संख्या बढ़ने के साथ पुरुषों के लिए खुद से ज्यादा शिक्षित महिलाओं से शादी करने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं.
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास के एसोसियेट प्रोफेसर चांगह्वान किम ने कहा कि समय के साथ विवाह का स्वरूप और उसके आर्थिक परिणाम बदल गये हैं. डेमोग्राफी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता किम ने कहा कि अब महिलाओं के खुद से कम शिक्षित पुरुषों से शादी करने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं. इसके क्या परिणाम होंगे?
शोधकर्ताओं ने 1990 से 2000 के बीच के अमेरिकी जनगणना तथा 2009-2011 के अमेरिकन कॉम्युनिटी सर्वे के आंकड़े का इस्तेमाल करते हुए 35 से 44 साल के उम्र वर्ग के लोगों में शिक्षा से मिलने वाले वित्तीय लाभ में आये लिंगवार बदलाव की समीक्षा की. उन्होंने न केवल श्रम बाजारों में बल्कि विवाह के बाजार में भी शिक्षा के लाभों को परखा.
1990 से 2009-11 के बीच महिलाओं की निजी आय पुरुषों की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ी क्योंकि महिलाओं ने अपनी शिक्षा में इजाफा किया और शिक्षा के ज्यादा वित्तीय लाभ हासिल किये. हालांकि विवाह के बाजार में उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं की संख्या इस तरह के पुरुषों से ज्यादा हो गयी है, महिलाओं की शादी खुद से कम शिक्षित पुरुषों से होने की ज्यादा संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola