ePaper

Yoga for Women: महिलाओं के लिए 3 योगासन, फिट और स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें

Updated at : 03 Apr 2025 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
Yoga for Women

Yoga for Women

Yoga for Women: आज हम कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानेंगे जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हैं और उन्हें नियमित रूप से करना चाहिए. इन योगासनों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करके महिलाएं कई लाभ प्राप्त कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि वे कौन से योगासन हैं और उन्हें कैसे किया जा सकता है.

विज्ञापन

Yoga for Women: योग, भारतीय जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. योग करने से कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. विशेष रूप से, कुछ योगासन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इन योगासनों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करके महिलाएं कई लाभ प्राप्त कर सकती हैं. आज हम कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानेंगे जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हैं और उन्हें नियमित रूप से करना चाहिए. आइए जानते हैं कि वे कौन से योगासन हैं और उन्हें कैसे किया जा सकता है.

बालासन (चाइल्ड पोज)

बालासन करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठे फिर आगे की ओर झुकें और हाथों को आगे की ओर बढाते हुए माथे को जमीन पर रखें. शुरुआत में आप इसे 2-3 मिनट के लिए कर सकते हैं, फिर धीरे धीरे समय बढाकर 10 मिनट तक ले जाएं. नियमित ऐसा करने से पीठ दर्द और तनाव में राहत मिलता है. साथ ही ये आपको बॉडी को लचीला भी बनाता है.

मलासन (गारलैंड पोज)

मलासन करने के लिए एक मैट पर खड़े हो जाएं, टांगों को दूर ले जाकर स्क्वाट की अवस्था में आएं. इसके बाद  हाथों को घुटनों के नीचे से ऊपर की ओर निकालें और दोनों हाथों को जोड़ कर प्रार्थना करने की अवस्था में आएं. नियमित 1 से 2 मिनट तक ऐसा करने से पीरियड्स में होने वाले दर्द और सूजन में आराम मिलता है. इसके साथ ही यह पाचन तंत्र में भी सुधार करता है.

वृक्षासन (ट्री पोज)

वृक्षासन (ट्री पोज) करने के लिए एक पैर पर खड़े हो जाएं, दूसरे पैर को अंदरूनी जांघ पर रखें और हाथों को जोड़कर संतुलन बना लें. इसे रोजाना 30 सेकंड से 1 मिनट तक करने से महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में लाभ होता है और संतुलन, एकाग्रता और मानसिक शांति भी बढ़ती है. 

ये भी पढ़ें: Muskmelon Benefits: खरबूजा सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि आपको देगा ये कई अनोखे फायदे

ये भी पढ़ें: Cinnamon Water Benefits: रोज सुबह दालचीनी का पानी पीने के 6 ऐसे फायदे जो आपको हैरान कर देंगे, जानें यहां

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola