वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

Published by :Saurabh Poddar
Published at :15 Apr 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
post workout mistakes

वर्काउट के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए Ai image

Workout Tips: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी अगर रिजल्ट नहीं मिल रहा, तो वजह आपकी कुछ छोटी गलतियां हो सकती हैं. वर्कआउट के बाद की आदतें आपकी फिटनेस जर्नी को बना भी सकती हैं और बिगाड़ भी सकती हैं. बेहतर रिजल्ट के लिए वर्कआउट खत्म होने के बाद आपको इन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए.

विज्ञापन

Workout Tips: आज के समय में फिट और एक्टिव रहने के लिए हम जिम जाने लग गए हैं. रेगुलर जिम जाकर घंटों वर्कआउट करना हमारे डेली रूटीन का एक ऐसा हिस्सा बन गया है, जो अगर एक भी दिन छूट जाए तो कुछ अधूरा सा लगने लगता है. अगर आप भी जिम में घंटों मेहनत करते हैं और अपनी बॉडी को सिर्फ बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्सर आप जिम में वर्कआउट करने के बाद नजरअंदाज कर देते हैं. आपको वर्कआउट का सही रिजल्ट मिलेगा या फिर नहीं, यह काफी हद तक इन बातों या फिर डेली रूटीन पर भी निर्भर करता है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिन्हें आपको जिम में वर्कआउट करने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए. अगर आप इनमें से कोई भी गलती कर रहे हैं तो आपको जितनी जल्दी हो सके इन्हें सुधार लेना चाहिए.

वर्कआउट के तुरंत बाद बैठ जाना या लेट जाना

वर्कआउट खत्म होते ही कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे थकान की वजह से किसी जगह पर जाकर बैठ जाते हैं, या फिर योगा मैट लेकर उसपर ही लेट जाते हैं. आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका शरीर एक्टिव मोड से रेस्ट मोड में स्विच कर जाता है, जो आपके शरीर के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपका ब्लड सर्कुलेशन अचानक से स्लो हो जाता है और आपको चक्कर या फिर कमजोरी का एहसास होने लगता है. अगर आपने अपना वर्कआउट खत्म कर लिया है, तो पहले कम से कम 5 से 10 मिनट लाइट वॉक या फिर कोई कूल-डाउन एक्सरसाइज जरूर करें. ऐसा करने से आपका शरीर बेहतर तरीके से एक नॉर्मल कंडीशन में वापस आ पाता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने जिम जाने के बाद बॉडी में दिखने लगते हैं ये चौंकाने वाले बदलाव, जानेंगे तो आज ही ले लेंगे मेंबरशिप

पानी कम पीने की गलती

जब आप वर्कआउट कर रहे होते हैं, तो उस समय आपके शरीर से पसीने के रूप में सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. ऐसे में अगर आप वर्कआउट के बाद पानी नहीं पीते हैं, तो आपका शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है. इसकी वजह से आपको सिरदर्द, थकान और मसल्स में तेज क्रैम्प जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. अगर आपका वर्कआउट खत्म हो गया है, तो इसके बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपका शरीर इस पानी को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है.

गलत डाइट लेना

वर्कआउट के बाद आपके शरीर को न्यूटिशन की काफी ज्यादा जरूरत पड़ती है. लेकिन कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे इसके बाद ही जंक फूड्स, मीठी चीजें या फिर तला-भुना खाना शुरू कर देते हैं. आपकी इस गलती की वजह से आपका पूरा मेहनत बेकार चला जाता है. वर्कआउट खत्म करने के बाद आपको अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन और कार्ब्स मौजूद हों. आप अगर चाहें तो जिम के बाद अपनी डाइट में दाल, अंडे, पनीर और फलों को शामिल कर सकते हैं. ये चीजें आपके मसल रिकवरी के प्रोसेस को तेज कर देती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप सिर्फ 7 दिन बिना चीनी खाए रह सकते हैं? एक छोटा सा चैलेंज बदल सकता है आपकी ओवरऑल हेल्थ

स्ट्रेचिंग को नजरअंदाज करने की गलती

अक्सर हम वर्कआउट खत्म होने के तुरंत बाद जिम से बाहर निकल जाते हैं. यह सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. अगर आप स्ट्रचिंग नहीं करते हैं, तो आपके मसल्स टाइट लगने लगते हैं और साथ ही अगले दिन आपको ज्यादा दर्द और जकड़न का एहसास होता है. वर्कआउट खत्म होने के बाद आपको थोड़ी देर स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए. स्ट्रचिंग करने से आपके मसल्स को रिलैक्स होने का मौका मिलता है और साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है. इसके अलावा चोट लगने का भी खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

वर्कआउट के तुरंत बाद नहा लेना

वर्कआउट खत्म होने के तुरंत बाद आपको कभी भी नहाने की गलती नहीं करनी चाहिए. वर्कआउट के बाद आपके शरीर का तापमान और हार्ट रेट दोनों ही बढ़े हुए होते हैं. ऐसे में जब आप तुरंत नहा लेते हैं, तो आपको सर्दी-खांसी के साथ ही कमजोरी भी महसूस हो सकती है. आपको हमेशा अपने वर्कआउट को अच्छी तरह से खत्म करने के 20 से 25 मिनट बाद ही नहाने के लिए जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: जिम छोड़ने के बाद शरीर में क्या-क्या बदलाव होने लगते हैं? 5 पॉइंट्स में समझें पूरी सच्चाई

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola