Work Life Balance Tips: करियर भी, परिवार भी, वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं है मुश्किल, बस अपनाएं इन आदतों को

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

work life ( AI generated image)

Work Life Balance Tips: लाइफ में बैलेंस का होना जरूरी होता है. आज कल लोग अपने करियर को लेकर अधिक तनाव ले लेते हैं और फैमिली को भी कम टाइम दे पाते हैं. इस तरह की लापरवाही आगे चलकर स्वास्थ्य और मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव डालती है.

विज्ञापन

Work Life Balance Tips: आज कल लोग काम को लेकर इतने बिजी हो गए हैं कि अपने सेहत का भी ख्याल नहीं रख पाते हैं. आज के व्यस्त लाइफस्टाइल में लोगों के पास खुद के टाइम निकाल पाना मुश्किल हो गया है. इस तरह की लापरवाही आगे चलकर स्वास्थ्य और मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव डालती है. अपने करियर को लेकर अधिक तनाव ले लेते हैं और फैमिली को भी कम टाइम दे पाते हैं. ऐसे में लाइफ में बैलेंस का होना जरूरी होता है. आज के टाइम पर वर्क-लाइफ बैलेंस को बनाए रखने से ही आपको फायदा होगा. तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिससे आप लाइफ में सभी चीजों को साथ लेकर चल सकते हैं.  

वर्किंग टाइम सेट करें 

लाइफ में सभी चीजों को महत्व देना जरूरी है. आप काम और पर्सनल लाइफ को बराबर ट्रीट करें. सुबह की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर करें और एक टाइम लिमिट में ही काम करें. आप दिन की शुरुआत में ही पूरे दिन की प्लानिंग कर लें. ऑफिस के बाद का टाइम आप फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips For Teenagers: जब बच्चे का बचपन पीछे छूटने लगे, टीनएज में समझदारी से करें परवरिश

कम्युनिकेशन को ओपन रखें

काम को लेकर अपनी प्राथमिकता को तय कर लें. काम का सारा बोझ अपने ऊपर ना लें. टीम के साथ मिलकर काम करें और जरूरत हो तो आप दूसरों से भी मदद ले सकते हैं. इस तरह से आपके ऊपर दबाव भी कम होता है. काम को लेकर हर समय हां कहना भी गलत है. आप एक्स्ट्रा काम को ना बोलने की आदत डालें. अगर एक्स्ट्रा काम कर रहे हैं तो फैमिली को इस बारे में पहले ही बता दें. बाद में फैमिली के साथ टाइम बिताएं.

हेल्थ के ऊपर भी ध्यान दें

अगर आप भी वर्क लाइफ बैलेंस को बना कर रखना चाहते हैं तो आप सेहत पर भी ध्यान दें. आप डेली रूटीन में व्यायाम और वॉकिंग को शामिल करें. आप खाने का भी खास ध्यान रखें. काम के कारण तनाव हो सकता है. स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप पर्याप्त नींद भी जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Psychology Tips: मुस्कान के पीछे छुपी नफरत को पहचानना सीखें, परखें व्यवहार में ये संकेत 


विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola