Winter Special Til Dry Fruit Laddu: सर्दियों में तिल और ड्राई फ्रूट से तैयार करें ये स्वादिष्ट लड्डू, खाते ही मन हो जाएगा खुश

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Jan 2026 2:57 PM

विज्ञापन

तिल ड्राई फ्रूट लड्डू (AI Image)

Winter Special Til Dry Fruit Laddu: ठंड के मौसम में तिल और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल करके आप स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं. आइए जानते हैं तिल ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Winter Special Til Dry Fruit Laddu: सर्दियों के मौसम में जब मिठाई की बात होती है तब मन में तिल के लड्डू का ख्याल जरूर आता है. तिल के लड्डू को ठंड के मौसम में अक्सर घरों में बनाया जाता है. अगर आप सिंपल तिल के लड्डू को कुछ नया ट्विस्ट देकर बनाना चाहते हैं तो तिल ड्राई फ्रूट लड्डू को बना सकते हैं. ये लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे और इन्हें घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं तिल ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने का आसान तरीका. 

तिल ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • तिल- 1 कप
  • काजू- 10-15 
  • गुड़- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • बादाम- 10–12 (कटे हुए)
  • किशमिश- 3 बड़े चम्मच
  • घी- 2 चम्मच

तिल ड्राई फ्रूट लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • तिल ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इससे जब अच्छी खुशबू आने लगे तब आप इसे निकाल कर एक प्लेट में रख लें. 
  • अब आप कड़ाही में 2 चम्मच घी डाल दें और काजू, बादाम और किशमिश को भी भूनें. सभी चीजों को एक प्लेट में निकाल लें. 
  • काजू और बादाम को दरदरा पीस लें. अब आप कड़ाही को गर्म करें और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तब इसमें आप तिल, काजू और बादाम के मिश्रण को डाल दें.
  • इसके बाद आप इसमें किशमिश को डालकर अच्छी तरह से मिला लें. मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. अब हाथों में घी लगाकर आप मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. इस तरह से आप आसानी से तिल ड्राई फ्रूट लड्डू को बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Homemade Brownie Recipe: मीठे में बनाएं ये टेस्टी डिश, स्वाद ऐसा जो सभी का दिल जीत ले

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola