ePaper

Methi Gajar Paratha: सर्दियों की सुबह ब्रेकफास्ट में तैयार करना है कुछ खास, तो बनाएं मेथी-गाजर का पराठा

Updated at : 25 Dec 2025 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
Methi Gajar Paratha

मेथी गाजर पराठा (AI Image)

Methi Gajar Paratha: नाश्ते में आप भी पराठे बनाने की सोच रहे हैं तो सर्दियों में जरूर ट्राई करें मेथी-गाजर का पराठा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मेथी-गाजर का पराठा बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Methi Gajar Paratha: सर्दियों का मौसम हो और खाने की बात हो रही हो तो पराठे का जिक्र जरूर आता है. ठंड में लोग हर दिन नाश्ते में अलग-अलग तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं. पराठे को आप झटपट से बना सकते हैं और इसे आप बिना किसी सब्जी के भी खा सकते हैं. आप पराठे को दही, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. अगर आप भी सर्दियों में पराठे खाना पसंद करते हैं तो आप मेथी-गाजर का पराठा बना सकते हैं. आइए जानते हैं मेथी-गाजर का पराठा को तैयार करने का आसान तरीका. 

मेथी-गाजर का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • मेथी के पत्ते- 1 कप 
  • गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार 

मेथी-गाजर का पराठा को कैसे तैयार करें?

  • मेथी-गाजर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें आप 2 चम्मच तेल को डाल दें. अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर और बारीक कटे मेथी के पत्तों को डाल दें. 
  • इसके बाद आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. फिर अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें. लोई को सूखे आटे में लपेट लें और बेलन से गोल पराठा बेल लें.
  • अब आप तवा को गर्म करें और तवे पर पराठा डाल दें. दोनों तरफ से अच्छे तरीके से पका लें. इसके बाद दोनों तरफ तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें. गरमा-गरम मेथी-गाजर पराठा को नाश्ते में सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की


विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola