Bathua Aloo Sabji: सर्दियों में कम मेहनत में तैयार करें स्वादिष्ट बथुआ आलू सब्जी, जानें बनाने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
Bathua Aloo Sabji

बथुआ आलू की सब्जी (AI Image)

Bathua Aloo Sabji: ठंड के दिनों में आप भी जरूर ट्राई करें बथुआ आलू की स्वादिष्ट सब्जी. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Bathua Aloo Sabji: ठंड के मौसम में मिलने वाले बथुआ के पत्तों से आपने अक्सर साग या पराठे बनाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी बथुआ आलू की सब्जी का स्वाद चखा है? अगर आपने बथुआ आलू की सब्जी को नहीं खाया है तो इस बार सर्दियों में इसे जरूर ट्राई करें. इस सब्जी को आप कम मसालों का इस्तेमाल करके आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस सब्जी को आप रोटी, पराठे या चावल-दाल के साथ खा सकते हैं. 

बथुआ आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बथुआ के पत्ते- 2 कप बारीक कटे हुए
  • आलू- 3 (उबले हुए)
  • जीरा- आधा चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • प्याज- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अदरक- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सूखी लाल मिर्च- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच

बथुआ आलू की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • बथुआ आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसे बारीक काट लें. उबले हुए आलू को आप छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच तेल डाल दें. इसमें आप जीरा और सूखी लाल मिर्च को डाल दें. इसके बाद आप प्याज, अदरक और लहसुन को काट दें. इसमें आप बथुआ के पत्तों को डाल दें और पका लें. इसके बाद आप उबले हुए आलू को डाल दें और थोड़ी देर भूनें.
  • इसके बाद आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. इसे आप थोड़ी देर तक ढककर पका लें. जब ये पक जाए तब आप ऊपर से धनिया पत्ती को डाल दें. इस तरह से आप बथुआ आलू की सब्जी को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व




विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola