Party Decoration Ideas For Winter: सर्दियों में घर पर रख रहे हैं दोस्तों के लिए पार्टी, तो इन डेकोरेशन आइडियाज को करें ट्राई

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Party Decoration ideas ( AI Image)

Party Decoration Ideas For Winter: आप भी दोस्तों के लिए घर पर पार्टी रख रहे हैं तो इन डेकोरेशन आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ डेकोरेशन आइडियाज.

विज्ञापन

Party Decoration Ideas For Winter: घर पर दोस्तों के साथ पार्टी करना एक यादगार अनुभव होता है. सर्दियों के मौसम में आप भी घर पर छोटी सी पार्टी रखने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. घर में जिस जगह आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, उस जगह को अच्छे से डेकोरेट करें. सुंदर डेकोरेशन देखकर आपके दोस्त भी आपकी तारीफ करेंगे. आइए जानते हैं कुछ डेकोरेशन आइडियाज.

लाइट से करें डेकोरेट 

घर पर आप भी पार्टी रखने की सोच रहे हैं तो लाइट की मदद से रूम को सुंदर से डेकोरेट कर सकते हैं. आप रूम में पीले रंग की लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप रूम को पीले फेयरी लाइट्स और टेबल लैंप से सजा सकते हैं. इसके साथ आप कैंडल्स से भी रूम को खूबसूरत लुक दे सकते हैं. 

लिविंग रूम को सजाएं

लिविंग रूम को सजाने के लिए आप ऐसे डेकोरेशन की चीजों का चुनाव करें जो कमरे में गर्माहट का एहसास दे. आप सोफे पर मुलायम और मोटे कवर को बिछा सकते हैं. आप इसके ऊपर फर वाले कुशन कवर को रखें. आप जमीन पर वूलन रग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. गहरे रंग के पर्दों से रूम के लुक को खास बना सकते हैं. 

सिल्वर-गोल्ड कलर थीम 

सर्दियों में घर पर पार्टी कर रहे हैं तो सिल्वर-गोल्ड कलर थीम एक अच्छा ऑप्शन है. जिस रूम में आप पार्टी करने की सोच रहे हैं उस जगह पर आप सिल्वर, गोल्ड और सफेद रंग के गुब्बारों, रिबन और टेबलक्लॉथ का इस्तेमाल करके पूरे कमरे को खास लुक दे सकते हैं. 

रूम में स्पेशल कोने को सजाएं

आप रूम में स्पेशल कोने को सजा सकते हैं. इसके लिए आप कंबल का इस्तेमाल करें. इसके ऊपर रंग-बिरंगे तकिये और कुशन सजाएं. टेबल पर आप स्नैक्स को रखें. लाइट का इस्तेमाल करके आप इस जगह को और भी खूबसूरत बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Wedding Decoration Ideas: शादी के मौके पर घर को खूबसूरती से सजाएं, इन डेकोरेशन आइडियाज को करें ट्राई

यह भी पढ़ें- Bedroom Decoration Ideas: बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ाएं, इन डेकोरेशन आइडियाज से कमरे का लुक बदलें

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola