Wedding Decoration Ideas: शादी के मौके पर घर को खूबसूरती से सजाएं, इन डेकोरेशन आइडियाज को करें ट्राई

Updated:
विज्ञापन
wedding decortion ideas

wedding decortion ideas ( AI Image)

Wedding Decoration Ideas: आपके घर में भी शादी होने वाली है और आप भी घर को खूबसूरती से सजाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ डेकोरेशन आइडियाज.

विज्ञापन

Wedding Decoration Ideas: घर में शादी होने वाली है इस बात का पता चलते ही पूरे परिवार में खुशी का माहौल छा जाता है. घर के सदस्यों में उत्साह और उमंग देखने को मिलता है. हर कोई शादी के दिन का बेसब्री से इंतजार करता है. शादी के कुछ दिन पहले से ही कई तरह की तैयारियां शुरू हो जाती है. सबके साथ बातें और हंसी-मजाक करते हुए तैयारी करने का मजा ही कुछ और होता है. शादी वाले घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में जरूरी है कि घर को अच्छे से सजाया जाए जिसे देखकर मेहमान भी इंप्रेस हो जाएं. आप भी शादी के लिए घर सजाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ डेकोरेशन आइडियाज. 

घर के एंट्रेंस की सजावट कैसे करें?

entrance decoration
Entrance decoration ( ai image)

घर का एंट्रेंस किसी भी शादी की सजावट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इसी जगह से मेहमान घर के अंदर आते हैं और यहां पर उनकी नजर पहले पड़ती है. एंट्रेंस को आकर्षक बनाने के लिए आप फूल माला और रंग-बिरंगे कपड़े से सजावट कर सकते हैं. 

लिविंग रूम को कैसे डेकोरेट करें?

living room decoration image
Living room decoration image ( ai image)

शादी वाले घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. मेहमान सबसे पहले लिविंग रूम में आते हैं. इसलिए इस रूम की सजावट पर ध्यान देना जरूरी है. लिविंग रूम को खूबसूरत बनाने के लिए आप सोफे और कुर्सियों पर रंग-बिरंगे कुशन और कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ आप फूल से रूम को सजा सकते हैं. 

फंक्शन वाली जगह की सजावट कैसे करें?

haldi and mehndi decoration
Haldi and mehndi decoration ( ai image)

शादी में कई तरह के फंक्शन होते हैं जैसे हल्दी और मेहंदी. इन फंक्शन की सजावट आप थीम के हिसाब से कर सकते हैं. आप हल्दी के लिए पीले रंग की थीम के हिसाब से सजावट करें. मेहंदी फंक्शन के लिए आप हरे रंग के थीम को ट्राई कर सकते हैं. 

फोटो बूथ को कैसे डेकोरेट करें?

photo booth
Photo booth ( ai image)

फंक्शन को यादगार बनाने के लिए आप घर के एक कोने में फोटो बूथ को तैयार कर सकते हैं जहां पर शादी में शामिल होने आए लोग शानदार फोटो क्लिक कर पाएं. फोटो बूथ को आप लाइट और फूलों से सजा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Jewellery Ideas For Wedding Function: शादी के फंक्शन में लुक को बनाएं परफेक्ट, इन ज्वेलरी आइडियाज को करें ट्राई

यह भी पढ़ें: Latest Lehenga Blouse Designs 2025: दुल्हन की सहेली हो या दूल्हे की बहन, ये ट्रेंडी ब्लाउज आपको बनाएंगे पार्टी की स्टार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola