ePaper

Winter Care Tips: सर्दियों के मौसम में फटने लगते है गाल, फॉलो करें ये 5 टिप्स को

Updated at : 15 Nov 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Skincare Tips

Skincare Tips

Winter Care Tips : सर्दियों का मौसम आते ही ठंडी हवाएं और शुष्क वातावरण हमारी त्वचा को बेहद ईफेक्ट करते हैं, फिक्र मत कीजिए, आईए और जानिए इस लेख के माध्यम से गालों की केयर करने की कुछ आसान टिप्स के बारे में.

विज्ञापन

Winter Care Tips : सर्दियों का मौसम आते ही ठंडी हवाएं और शुष्क वातावरण हमारी त्वचा को बेहद ईफेक्ट करते हैं, खासकर गालों की त्वचा जो बहुत पतली होती है, जल्दी फटने लगती है, गालों के फटने से सिर्फ दर्द और जलन होती है, बल्कि यह आपकी खूबसूरती को भी ईफेक्ट करता है, ऐसे में, सर्दियों में अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कुछ खास टिप्स अपनाना जरूरी हो जाता है, आइए जानें उन 5 खास टिप्स के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप गालों की त्वचा को सर्दियों में भी सॉफ्ट और हेल्दी रख सकते हैं:-

– मॉइश्चराइजर का रोज उपयोग करें

सर्दियों में त्वचा का नमी खोना आम बात है, खासकर गालों की त्वचा, ऐसे में एक अच्छा और भारी मॉइश्चराइजर या फेस क्रीम का इस्तेमाल करें, मॉइश्चराइजर त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे सुखाने से बचाता है, रात को सोने से पहले गालों पर अच्छे से मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा को भरपूर नमी मिले.

Also read : Weight Loss Recipe: अपने डाइट चार्ट में एड करें कुकुंबर सैलेड को, जानें विधि

– सरसों के तेल का प्रयोग करें

सरसों का तेल सर्दियों में त्वचा के लिए एक बेहतरीन उपाय है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन E होते हैं, जो त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं, रोजाना रात में हल्के हाथों से सरसों के तेल की मालिश करें, इससे गालों की त्वचा मुलायम बनी रहती है और फटने से बचती है.

– हाइड्रेटेड रहें

सर्दियों में हमें पानी कम पीने की आदत हो जाती है, लेकिन त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है, दिनभर में पर्याप्त पानी पीने से त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहती है, जिससे गालों में सूखापन और दरारें कम होती हैं, आप ताजे फलों का जूस या हर्बल चाय भी पी सकते हैं.

Also read : Winter Care Tips: सर्दी में हाथ हो जाते है रुखे और बेजान, फॉलो करें ये 5 टिप्स

– नैचुरल फेस पैक का उपयोग करें

घर में बने कुछ नैचुरल फेस पैक्स, जैसे शहद और गुलाब जल का मिश्रण या दही और हल्दी का पैक, गालों की त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, ये न केवल त्वचा को नरम करते हैं, बल्कि उसकी गहराई से सफाई भी करते हैं, इन पैक्स को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे और वह फटे नहीं.

– स्किन को गर्म पानी से धोने से बचें

सर्दियों में गर्म पानी से चेहरे धोने की आदत अक्सर त्वचा को नुकसान पहुंचाती है, गर्म पानी त्वचा की नमी को सोख लेता है, जिससे गालों की त्वचा और भी ज्यादा सूखने लगती है, हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें, इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और वह फटने से बचती है.

Also read : Relationship Tips: न्यू कपल्स बनने के बाद क्या-क्या होती है जिम्मेदारी, जानिए

Also read : Chanakya Niti: जीवन में नहीं होंगे असफल जान लें चाणक्य की ये 10 नीतियां


सर्दियों में गालों के फटने से बचने के लिए इन आसान लेकिन असरदार टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, यह न केवल आपकी त्वचा को नमी और सुरक्षा प्रदान करेंगे, बल्कि आपकी त्वचा को सर्दियों में भी स्वस्थ और सॉफ्ट बनाए रखेंगे, इन टिप्स को फॉलो करके आप सर्दियों के मौसम में भी अपनी त्वचा को खुशहाल और सुंदर रख सकते है.

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Ashi Goyal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola