ePaper

White Hair Care Tips: सफेद बालों का जड़ से होगा सफाया, बस मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, फिर देखें कमाल

Updated at : 28 Mar 2025 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
grey hair ( ai generate image)

grey hair ( ai generate image)

White Hair Care Tips: क्या आप भी बालों को काला करने के लिए मेहंदी को सिंपल तरीके से लगाते है? तो आज इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको मेहंदी के साथ मिलाकर अपने बालों में लगा सकते है. यह आपके सफेद हो चुके बालों को काला बनाने में मदद करेगा.

विज्ञापन

White Hair Care Tips: कम उम्र हो या ज्यादा अक्सर लोग बालों के सफेद होने की समस्या से गुजर रहे हैं. वर्तमान समय में यह समस्या एकदम आम हो गई है. अक्सर लोग अपने बालों को काला करने के लिए कई केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है?  इसके इस्तेमाल से आपके बाल जल्दी ही डैमेज और खराब हो सकते हैं. इसके लिए आपके बालों  में मेहंदी लगाना सबसे बेस्ट है. इन नेचुरल तरीके से आप अपने बाल को साफ और चमकदार बना सकते हैं. साथ ही इसके लगाने के फायदे भी बहुत है. ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल में घरेलू तरीके से बाल को काला करने के बारे में बताएंगे, जिसे आप मेहंदी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही ये आपके बालों को घना, लंबा और चमकदार रखने में मदद करता है. 

मेहंदी में तेल मिलाकर अपने बालों में लगाएं 

बालों में अगर आप मेहंदी लगा रहे हैं, तो इसमें तेल जरूर मिलाएं. तेल में मेहंदी मिलाकर लगाना बालों को काला करने के बेस्ट है. साथ ही ये आपके बालों को नेचुरल तरीके से शाइनी और मुलायम रखता है. इसके लिए आप मेहंदी में सरसों, नारियल या फिर कैस्टर ऑयल को मिलाकर अपने बालों में लगाकर 1, 2  घंटे तक छोड़ दे. ये पेस्ट आपके बालों को काला करने के लिए बहुत लाभकारी है. 

मेहंदी में आंवला मिलाकर अपने बालों में लगाएं

आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और  विटामिन C की मात्रा अधिक होती है, जो आपके बालों को काला करने के लिए बहुत मदद करता है. इसके लिए मेहंदी में आंवला पाउडर मिलाकर पानी के साथ पेस्ट बनाएं फिर उसे बालों में लगाकर रातभर या 3 से 4 घंटे तक लगाकर रखें. फिर इसे ठंडे पानी से धो लें. इससे आपके बाल जल्द ही काले हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

कॉफी और चाय को मिक्स कर के लगाएं 

बालों के लिए कॉफी या चाय का पानी काफी लाभकारी है. इसके लिए आप मेहंदी के पाउडर में कॉफी और चाय का पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसके बाद आप इसे अपने बालों के हर हिस्से में अच्छे से लगाएं और उसे कुछ घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें. जब  यह अच्छे से सूख जाए तब आप इसे ठंडे पानी से धो लें. 

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: कुछ ही दिनों में बंद हो जाएगा बालों का झड़ना, आयुर्वेद में छिपा है गंजेपन से बचने का उपाय

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola