व्हिस्की पीने के ये फायदे जान गये तो बीयर को हाथ नहीं लगायेंगे आप
Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 May 2025 4:16 PM
Pic Credit- Freepik
Whiskey Benefits In Hindi: सीमित मात्रा में व्हिस्की पीने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है. लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने असर उल्टा भी पड़ सकता है.
Whisky Benefits In Hindi: शराब पीने के शौकीन लोग अक्सर व्हिस्की की जगह बीयर पीना ज्यादा प्रीफर करते हैं. उन्हें लगता है कि सीमित मात्रा में बीयर पीने के कई फायदे हैं. लेकिन क्या आपको पता है सीमित मात्रा में व्हिस्की पीने के भी कई फायदे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिसके बारे आप अब तक अंजान होंगे.
सीमित मात्रा में व्हिस्की का सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम
हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और ब्रिघम एंड वीमेन हॉस्पिटल के एक शोध में बताया गया है कि जिनके शरीर में शराब को मेटाबोलाइज जिन होता है, यदि वे व्हिस्की को सीमित मात्रा में सेवन करें तो इससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है. साथ ही उनके शरीर में शराब के सेवन न करने वालों की तुलना में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है. लेकिन रिसर्च में यह भी बताया गया है कि अधिक मात्रा में शराब पीने से इसका असर उल्टा हो सकता है और हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है. वहां रिसर्च करने वाले डॉक्टरों का यह भी कहना था कि लिमिट में शराब पीने स्तन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है.
Also Read: Baby Girl Names: बेटी के लिए 20 बेस्ट ट्रेंडी नाम, हर नाम के पीछे छिपा है खास मतलब
व्हिस्की पीने के अन्य क्या क्या फायदे हैं
- कई शोध में यह भी बताया गया है कि व्हिस्की में एक ताकतवर एंटीऑक्सिडेंट होता है जिसे एलाजिक एसिड कहते हैं, जो कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है.
- कुछ रिसर्च के अनुसार, व्हिस्की हमारे शरीर में होने वाले विभिन्न रोगों से लड़ने की ताकत यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकती है. जिससे सर्दी, इन्फेक्शन और दूसरी अन्य बीमारियों का खतरा हो जाता है.
- व्हिस्की शरीर में शुगर यानी ग्लूकोज को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा 30 से 40% तक कम हो जाता है.
- व्हिस्की में कार्बोहाइड्रेट नहीं होते और इसमें बीयर की अपेक्षा कैलोरी भी कम होती है. खाने के बाद थोड़ी-सी व्हिस्की पीने से पाचन बेहतर हो सकता है और भूख भी थोड़ी कम लग सकती है, जिससे ज़्यादा खाने से बचा जा सकता है. इससे आपका वजन नियंत्रित हो जाता है.
Disclaimer: यहां दी गयी सूचना विभिन्न स्रोतों से जुटाये गये जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है. इसलिए हम आपको यह बताना जरूरी समझते हैं कि प्रभात खबर डॉट कॉम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Also Read: Mango Murabba Recipe: कच्चे आम से बनाए मीठा और चटपटा मुरब्बा,जानें सीक्रेट रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










