नीम करोली बाबा को जरूर चढ़ाएं ये खास चीज, वरना अधूरी रह जाएंगी आपकी यात्रा

नीम करोली बाबा
Neem Karoli Baba: अगर आप भी नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम जा रहें हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में एक खास चीज नीम करोली बाबा को चढ़ाने के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक महान और दिव्य संत थे, जिनका सम्पूर्ण जीवन आज भी लोगों को आध्यात्मिक राह पर चलने की प्रेरणा देता है.भले ही बाबा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षाएं, भक्ति और कृपा आज भी अनगिनत भक्तों के जीवन में प्रकाश देती हैं. नीम करोली बाबा को हनुमान जी से गहरा प्रेम था, इसलिए उनके भक्त भी उन्हें हनुमान जी का स्वरूप मानते हैं. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम आश्रम, जहां नीम करोली बाबा ने वर्षों तक तपस्या की, यह स्थान आज एक प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थस्थल बन गया है. ऐसे में अगर आप भी कैंची धाम आश्रम जा रहें है, तो इस चीज को नीम करोली बाबा पर जरूर चढ़ाएं.
नीम करोली बाबा को क्या चढ़ाना चाहिए?
कैंची धाम आश्रम में नीम करोली बाबा को कंबल जरूर चढ़ाना चाहिए. मान्यता के अनुसार, नीम करोली बाबा धोती और कंबल ओढ़ते थे. दिखने में ये कंबल बहुत सामान्य थी, लेकिन कहा जाता है कि इसके अंदर नीम करोली बाबा की दिव्य शक्ति थी.
यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: आर्थिक तंगी से हो गए हैं परेशान, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 3 बातें
नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाने से क्या होता है?
- कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाता है, तो उसके जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती हैं. साथ ही वह जीवन में बहुत आगे बढ़ता है.
- नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाने से जीवन में आने वाले संकट आसानी से टल जाती हैं.
- नीम करोली बाबा को चढ़ाया गया कंबल जो भी व्यक्ति अपने घर लाता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. साथ ही परिवार में भी शांति का माहौल बना रहता है.
यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










