मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें, मौसम के हिसाब से कौन सी रोटी चुनें
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Mar 2026 3:42 PM
फोटो-इंस्टाग्राम@masterchefpankajbhadouria
Seasonal Roti Guide: अक्सर हम स्वाद के चक्कर में किसी भी मौसम में कोई भी रोटी खा लेते हैं. लेकिन इसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है, जो कि हमें मालूम नहीं होता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं किस रोटी को कब खाना चाहिए.
Seasonal Roti Guide: प्लेट में गरमा-गरम रोटी मिल जाए तो खाने में मजा आ जाता है. अगर आप भी अलग-अलग आटे से बनी रोटियां खाना पसंद करते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सी रोटी किस मौसम में खानी चाहिए. इस बारे में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masterchefpankajbhadouria पर बताया है.
बाजरे की रोटी की कब खानी चाहिए?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार बाजरे की रोटी को सर्दियों में खाना चाहिए. बाजरा शरीर में गर्मी पैदा करता है और सर्दियों में गर्म रखता है. साथ ही बाजरा इम्युनिटी को मजबूत बनाता है.
ज्वार की रोटी की कब खानी चाहिए?
ज्वार की रोटी को आप सर्दी और गर्मी दोनों सीजन में खा सकते हैं. ज्वार की रोटी में भरपूर फाइबर होता है और ये आसानी से पच जाती है. गर्मियों में यह शरीर को ठंडा रखता है. सर्दियों में यह स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है.
मक्के की रोटी कब खानी चाहिए?
मक्के की रोटी सर्दियों में शरीर के लिए फायदेमंद होती है. ये रोटी शरीर को गर्म रखने और एनर्जी देने में मदद करती है. इसे खाने से ठंड में शरीर एक्टिव और गर्म बना रहता है.
रागी की रोटी कब खानी चाहिए?
रागी की रोटी गर्मियों में खाना फायदेमंद होता है. रागी की रोटी शरीर को ठंडा रखती है. साथ ही ये एसिडिटी को कम करती है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है.
जौ की रोटी कब खानी चाहिए?
जौ की रोटी गर्मियों में खानी चाहिए. जौ की रोटी शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है. ये डाइजेशन को सुधारती है और शरीर को हाइड्रेट करती है.
गेहूं की रोटी कब खानी चाहिए?
गेहूं की रोटी को आप हर मौसम में खा सकते हैं. इसमें बैलेंस न्यूट्रिशन होता है, जो शरीर को रोजाना के काम के लिए जरूरी ताकत देता है.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










