ePaper

Weight loss Remedies : बढ़ते हुए वजन से झट से मिलेगा छुटकारा, बस आज से ही करें तुलसी के बीज को अपनी डाइट में शामिल

Updated at : 27 Jan 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Weight loss Remedies

Weight loss Remedies

Weight loss Remedies : तुलसी के बीज का नियमित सेवन वजन घटाने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका हो सकता है.

विज्ञापन

Weight loss Remedies : तुलसी का उपयोग आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में किया जाता है. तुलसी के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं. यह न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि इसके एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं में भी मदद करते हैं. इसके साथ ही तुलसी का सेवन शरीर को फिट रखने और वजन घटाने में सबसे अधिक सहायक होता है.

तुलसी के बीज और उनके स्वास्थ्य लाभ

तुलसी के बीज में एसेंशियल फैट्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. इनमें कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है जो इन्हें वजन घटाने के लिए आदर्श बनाती है. तुलसी के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और भूख को नियंत्रित करता है. फाइबर के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे अतिरिक्त कैलोरी का सेवन कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है.

वजन घटाने के लिए तुलसी के बीजों का कैसे करें सेवन

  • तुलसी के बीज सीधे खाने में कठिन हो सकते हैं इसलिए इन्हें पानी में भिगोकर सेवन करना सबसे अच्छा रहता है. इन बीजों को 2 से 3 घंटे तक 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें. इस प्रक्रिया से बीजों का आकार बढ़ जाता है और ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स को रिलीज करते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं.
  • डाइटिशियनों के अनुसार तुलसी के बीजों का सबसे प्रभावी सेवन सुबह खाली पेट करना होता है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है और भूख को नियंत्रित करता है.
  • आप इन्हें अपनी स्मूदी, शेक या नाश्ते में भी मिला सकते हैं. तुलसी के बीज न केवल वजन घटाने में मदद करते हैं बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं.

Also Read : Weight Loss Tips : अगर आप भी चाहती हैं स्लिम दिखना, तो आज से शुरू करें अंजीर का सेवन

Also Read : Weight Loss Tips : चमकती त्वचा और स्लिम फिगर पाने के लिए 8 असरदार टिप्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola