ePaper

Weight Loss: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन, फॉलो करें 30-30-30 का नियम

Updated at : 17 Nov 2024 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Weight Loss

Weight Loss

Weight Loss: 30-30-30 नियम वजन घटाने का एक तरीका है. इस नियम के अनुसार, आपको अपने रोजाना की कैलोरी को 30% तक कम करना है. जानें कब और कैसे लागू करना है ये नियम.

विज्ञापन

Weight Loss: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना बेहद मुश्किल काम हो गया है. मोटापे की वजह से कई गंभीर बीमारियां होने लगती है जैसे- हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर. ऐसे में वजन घटाना एक चुनौतीपूर्ण काम हो जाता है, लेकिन 30-30-30 नियम एक सरल और व्यावहारिक तरीका है जो आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकता है.

30-30-30 नियम वजन घटाने का एक तरीका है. इस नियम के अनुसार, आपको अपने रोजाना की कैलोरी को 30% तक कम करना है. प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए.

Big belly or belly fat with tape measure

also read: Vastu Tips: घर पर देवी लक्ष्मी की न रखें ऐसी तस्वीर, हो जाएंगे राजा…

30-30-30 नियम कैसे काम करता है?


कैलोरी सेवन में 30% की कमी आपको हर दिन लगभग 200-300 कैलोरी कम करने में मदद कर सकती है. यह वजन घटाने के लिए खास बात है. एक्सरसाइज आपकी कैलोरी कम करने और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. सही तरीके से खाना खाने से ज्यादा खाने से बच सकते हैं.

Woman eating salad, standing with lots

also read: Personality Traits: क्या आपके दोस्त को पसंद है करेला? जानिए उसकी…

30-30-30 नियम कैसे लागू करें?

कैलोरी सेवन को 30% तक कम करने के लिए आप ऑनलाइन कैलोरी कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं. साथ ही, रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करने के लिए, आप पैदल चलना, जॉगिंग, तैराकी, साइकिल चलाना जैसी कोई भी गतिविधि चुन सकते हैं. अपने भोजन का आनंद लेने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय लें और भोजन करते समय टीवी देखने या अपने फोन पर स्क्रॉल करने जैसी विकर्षणों से बचें.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola