Wedding Anniversary Wishes: दो जिस्म एक जान का एहसास… शायराना अंदाज में अपने पार्टनर को विश करें एनिवर्सरी

Updated at : 08 Apr 2025 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
anniversary

anniversary(ai image)

Wedding Anniversary Wishes: अगर आप अपने जीवनसाथी या किसी प्यारे जोड़े को सालगिरह की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए बहुत खास और दिल से निकले हुए बधाई संदेश लेकर आए है, जो रिश्ते की मिठास को और भी बढ़ा देंगी.

विज्ञापन

Wedding Anniversary Wishes: शादी की सालगिरह वह खास दिन होता है, जब दो आत्माओं के एक होने की कहानी को फिर से जीने का मौका देता है. यह दिन सिर्फ केक काटने और फूल देने का नहीं, बल्कि उस अनमोल रिश्ते का जश्न मनाने का है जिसमें भरोसा, साथ और बहुत मोहब्बत होती हैं. हर साल जब यह दिन लौटकर आता है, तो अपने साथ उन हसीन पलों की झलक भी लाता है जो एक साथ साल भर बिताते हैं. शादी की सालगिरह पर जब आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई खास संदेश लिखना चाहते हैं, तो शब्द कम पड़ जाते हैं, भावनाएं गहराने लगती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए अपने पार्टनर को सालगिरह की शुभकामनाएं देने शानदार शायरीयां लेकर आए हैं. 

Wedding Anniversary Best Wishes: वो लम्हा बड़ा ही हसीन था

Image credit:freepik

1. तू जो मिली जिंदगी संवर गई,
तेरे बिना हर खुशी अधूरी लगती है.
सालगिरह पर बस इतना कहूंगा,
तू है तो ये दुनिया पूरी लगती है.

2.वो लम्हा बड़ा ही हसीन था,
जब तू मेरे साथ आई थी.
आज भी हर सालगिरह पर,
वही पहली मुस्कान याद आती है.

3. तेरे साथ का हर एक पल,
मोहब्बत से भी प्यारा है.
सालगिरह का ये दिन बता रहा है,
तेरे बिना सब कुछ अधूरा है.

Image credit: freepik

4. तेरी हर अदा पर दिल हार बैठा था,
शादी क्या हुई, खुदा का शुक्रगुजार बैठा था.
सालगिरह पर तुझसे बस इतना कहूं,
तेरे जैसा न कोई, न कोई होगा, न था.

5. चांद तारों से भी प्यारी लगती है तू,
हर सुबह मेरी सबसे प्यारी खबर है तू.
सालगिरह पर तुझे दिल से दुआ देता हूं,
हर जनम में मेरी बीवी बनके तू ही आए. 

Wedding Anniversary Best Wishes in Hindi: दो जिस्म एक जान का एहसास

Image credit- canva

6. तेरा मेरा साथ कुछ खास बन गया,
दो जिस्म एक जान का एहसास बन गया.
शादी की सालगिरह पर सिर्फ इतना कहूंगा,
तू मेरा जुनून, तू मेरी सांस बन गया.

7. ना शिकायत है, ना कोई गिला है,
तेरे साथ हर दिन एक नया सिलसिला है.
सालगिरह की मुबारकबाद तुझे दिल से दूं,
क्योंकि तू ही मेरी सबसे खूबसूरत दुआ है.

8. तेरे बिना अधूरा था मैं,
तेरे साथ पूरा हो गया.
हर सालगिरह पर एहसास होता है,
प्यार क्या है… जब तू हो गया.

9. मोहब्बत में तेरे हम इस कदर खो गए,
हर सालगिरह पर और करीब हो गए.
सात फेरों से जो रिश्ता शुरू हुआ,
अब तो रूहों का बंधन हो गया.

10. तेरे साथ बिताया हर पल खास है,
तेरे बिना जिंदगी बस एक एहसास है.
सालगिरह पर तुझसे एक ही बात कहूंगा,
तू है तो सब कुछ है, तू न हो तो कुछ भी नहीं.

11. प्यार का ये बंधन कभी ना टूटे,
हमेशा एक दूजे के साथ छूटे ना.
सालगिरह पर बस यही दुआ है,
हमारा रिश्ता यूँ ही सदा महकता रहे.

12. तेरे साथ हर लम्हा खास है,
तेरे बिना सब कुछ उदास है.
Happy Anniversary मेरी जान,
हमेशा यूं ही साथ रहना.

Dream About Wedding Procession
Wedding wishes

13. हर दिन तुम्हारे साथ एक नई कहानी सी लगती है,
तुम्हारे बिना जिंदगी सुनसान वीरानी सी लगती है.
सालगिरह की इस प्यारी घड़ी में,
थाम लो मेरा हाथ फिर से – हमेशा के लिए.

14. तू साथ है तो मेरी हर सुबह मुस्कुराती है,
तेरे बिना ये ज़िंदगी थोड़ी अधूरी सी लगती है.
सालगिरह के इस खास मौके पर,
तुझे पाकर खुद को खुशकिस्मत समझती/समझता हूं.
Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

Happy Anniversary Wishes: हर लम्हा, हर पल तुमसे

15.तुमसे मिलकर ज़िंदगी का असली मतलब समझ आया. हैप्पी एनिवर्सरी, मेरी जान!

16. तुम्हारा साथ मेरी सबसे बड़ी खुशकिस्मती है, सालगिरह मुबारक हो!

Happy Anniversary!

17. हर लम्हा, हर पल तुमसे और प्यार होता जा रहा है.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

18. इस सफर में तेरा साथ पाकर खुद को सबसे अमीर महसूस करता/करती हूं.

Happy Anniversary!

Valentine’s Day Wishes Quotes Live
Wedding anniversary wishes

19.हमारी मोहब्बत यूं ही फलती-फूलती रहे. सालगिरह मुबारक.

Happy Anniversary!

20. जब तुम साथ होते हो, तो सारी दुनिया रंगीन लगती है.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

21.तेरे साथ बिताया हर साल मेरी ज़िंदगी का सबसे हसीन साल रहा है

Happy Anniversary

22. मेरी जान. तुम्हारी हंसी मेरे दिन की शुरुआत है.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

23. मेरी दुआ है कि हर जन्म में तुम्हारा साथ मिले

Happy Anniversary मेरी जान.

Wedding wishes

24. सालगिरह की ये घड़ी हमें और करीब ले आए.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

25. मैं हर बार तुमसे फिर से प्यार करना चाहता/चाहती हूं.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

26. तुम्हारे बिना सब अधूरा सा लगता है.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

27. मेरी दुनिया तुमसे ही शुरू होती है और तुम पर ही खत्म.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

28. सालगिरह पर सिर्फ इतना कहूंगा – “तुमसे बेइंतिहा मोहब्बत है.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

29. तेरी हँसी में मेरी सुकून की दुनिया है.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

30. जब से तुम आए, मेरा दिल मुस्कुराना सीख गया.

Happy Anniversary, मेरी जिंदगी.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola