ePaper

Watermelon Mint Smoothie Recipe: तरबूज और पुदीना का हेल्दी धमाका,बनाएं सुपरकूल समर स्मूदी मिनटों में

Updated at : 23 May 2025 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
Watermelon Mint Smoothie Recipe: तरबूज और पुदीना का हेल्दी धमाका,बनाएं सुपरकूल समर स्मूदी मिनटों में

Watermelon Mint Smoothie Recipe: तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है वहीं पुदीना पाचन और ताजगी देने के लिए जाना जाता है. जब दोनों मिलते हैं तो बनता है एक परफेक्ट समर स्मूदी.

विज्ञापन

Watermelon Mint Smoothie Recipe: गर्मी का मौसम आते ही कुछ ठंडा ताजगी भरा और हेल्दी पीने का मन करता है. ऐसे में तरबूज और पुदीना का कॉम्बिनेशन एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है. तरबूज मिंट स्मूदी न सिर्फ आपको गर्मी से राहत देती है बल्कि यह शरीर को हाइड्रेट करने में बेहद मददगार साबित होती है. इसके साथ ही यह स्मूदी वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करती है.

सामग्री

  • 2 कप कटे हुए तरबूज (बीज हटाकर)
  • 8-10 पुदीने की पत्तियां
  • ½ नींबू का रस
  • ½ कप ठंडा पानी या नारियल पानी
  • 1 छोटा चम्मच शहद (ऐच्छिक)
  • कुछ बर्फ के टुकड़े

विधि

  • मिक्सर में तरबूज, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और ठंडा पानी डालें.
  • स्वाद के अनुसार शहद मिलाएं.
  • बर्फ डालकर अच्छे से ब्लेंड करें.
  • गिलास में निकालें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाएं.

फायदे जान कर हो जायेंगे हैरान

  • हाइड्रेशन: तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है जो शरीर को गर्मी में ठंडक देता है.
  • वजन कम करने में मददगार: यह स्मूदी कम कैलोरी वाली होती है और भूख को नियंत्रित करती है.
  • डिटॉक्स ड्रिंक: नींबू और पुदीना शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता हैं.
  • एनर्जी बूस्टर: यह स्मूदी शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है खासकर गर्मियों में थकावट दूर करने में कारगर है.

Also Read : Sattu Cheela Recipe : गर्मियों के लिए बेस्ट है सत्तू चीला, जानें हेल्दी रेसिपी

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola