गर्मियों में टंकी का पानी रखें मटके जैसा ठंडा, अपनाएं ये आसान टिप्स

पानी की टंकी को ठंडा रखने के सुझाव (image: AI generated)
Water Tank Cooling Tips: गर्मियों में टंकी का पानी हो जाता है बहुत गर्म, लेकिन अब चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनाकर इसे मटके जैसा ठंडा बना सकते हैं, जिससे बिना फ्रिज के भी हर समय मिलेगा ठंडा, ताजा और सुकून देने वाला पानी
Water Tank Cooling Tips: गर्मियों के मौसम में बढ़ती गर्मी के कारण पानी की टंकी का पानी भी काफी गर्म हो जाता है, जिससे उसे पीना मुश्किल हो जाता है. हर घर में ठंडा और ताजगी भरा पानी मिलना जरूरी होता है, लेकिन हर समय फ्रिज का इस्तेमाल करना संभव नहीं होता. ऐसे में कुछ आसान और सस्ते उपाय अपनाकर टंकी के पानी को भी मटके जैसा ठंडा रखा जा सकता है. ये तरीके न केवल बिजली की बचत करते हैं, बल्कि प्राकृतिक रूप से पानी को ठंडा बनाए रखते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 आसान और प्रभावी टिप्स के बारे में बताएंगे.
टंकी को धूप से बचाएं
कोशिश करें कि पानी की टंकी सीधे धूप में न रहे. इसके लिए टंकी के ऊपर शेड (छाया) लगाएं या उसे किसी छायादार जगह पर रखें. इससे पानी जल्दी गर्म नहीं होगा.
टंकी को सफेद रंग से पेंट करें
काले या गहरे रंग की टंकी ज्यादा गर्मी सोखती है. अगर संभव हो तो टंकी को सफेद या हल्के रंग से पेंट करें, जिससे सूरज की किरणें रिफ्लेक्ट हों और पानी ठंडा रहे.
टंकी को गीले कपड़े या जूट से ढकें
टंकी के चारों ओर गीला कपड़ा, बोरा या जूट लपेट दें. समय-समय पर इसे गीला करते रहें. इससे प्राकृतिक तरीके से ठंडक बनी रहती है, बिल्कुल मटके की तरह.
टंकी के आसपास पौधे लगाएं
टंकी के आसपास पेड़-पौधे लगाने से वहां का तापमान कम रहता है. हरियाली से प्राकृतिक ठंडक मिलती है और टंकी का पानी ज्यादा गर्म नहीं होता.
इंसुलेशन का इस्तेमाल करें
अगर बजट है तो टंकी के लिए इंसुलेशन शीट या फोम कवर लगाएं. यह टंकी को गर्मी से बचाता है और अंदर का पानी लंबे समय तक ठंडा बनाए रखता है.
यह भी पढ़ें: क्या आपकी नई जींस का रंग भी बार-बार धोने से फीका पड़ रहा है? पहली बार धोते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक
यह भी पढ़ें: बिना नुकसान घर पर ऐसे करें महंगे कपड़ों की सफाई, चमक रहेगी बरकरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




