आचार संहिता उल्लंघन की करना चाहते हैं शिकायत? इलेक्शन कमीशन के इस ऐप की लें मदद

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

अब आप अगर चाहें तो आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आप इलेक्शन कमीशन के कुछ ऐप्स की भी मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

आप अगर चाहें तो इलेक्शन में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें इलेक्शन कमीशन ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है. यह इलेक्शन प्रोसेस को निष्पक्ष और इंडिपेंडेंट रखने गाइडलाइन्स का एक सेट है. अगर आप किसी कैंडिडेट या फिर पॉलिटिकल पार्टी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते पाते हैं तो ऐसे में इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप इसकी शिकायत कैसे कर सकते हैं.

सी-विजिल ऐप की ले सकते हैं मदद

आचार संहिता में उल्लंघन की शिकायत आप अगर चाहें तो सी-विजिल मोबाइल ऐप में भी कर सकते हैं. यह ऐप इलेक्शन कमीशन द्वारा ही डेवलप किया गया है. आप अगर चाहें तो फोटोज, वीडियोज और ऑडियो रिकॉर्डिंग की मदद से भी यहां अपनी शिकायद दर्ज करा सकते हैं. इस ऐप की एक खास बात यह भी है कि यह GPS लोकेशन को भी रिकॉर्ड करता है. यह आपके द्वारा किये गए शिकायत की पुष्टि या फिर कहें तो वेरीफाई भी करता है. आप अगर चाहें तो इस ऐप को प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: Bizarre News: दूसरों का छोड़ा खाना खाकर इस आदमी ने बचाये लाखों रुपये, पहले कभी नहीं देखा ऐसा जुगाड़

सी-विजिल ऐप में कैसे करें शिकायत

अगर आप आचार संहिता में उल्लंघन की शिकायत करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में सी-विजिल ऐप को डाउनलोड करना होगा। बता दें ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर यह ऐप बिलकुल ही फ्री में डाउनलोड के लिए अवेलेबल है. अपने स्मार्टफोन में इस ऐप को इंस्टॉल कर लें. इसके बाद आपको इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में ओपन कर लेना है और रजिस्टर बटन पर क्लिक कर देना है. इसके बाद अपना मोबिल नंबर डाल दें और गेट ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको एक ओटीपी सेंड किया जाएगा. इस ओटीपी को दर्ज करें और रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक कर दें. अब आप इस ऐप पर लॉग-इन कर सकते हैं.

ऐसे करें शिकायत

जब आप ऐप में लॉग-इन कर लें तो इसके बाद आपको ‘+’ साइन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आचार संहिता उल्लंघन ऑप्शन को चुन लेना होगा. इसके बाद आपको चुनना होगा कि आखिरकार उल्लंघन किस तरह से किया गया है. इसमें आपको वोटिंग कैंपेन, ब्राइब या फिर गलत व्यवहार का ऑप्शन दिखाई देंगे. उल्लंघन किस दिन और समय किया गया उसे चुन लें. आप अगर चाहें तो GPS का इस्तेमाल कर उस लोकेशन को चुन सकते हैं या फिर मैन्युअली भी अड्रेस दर्ज कर सकते हैं. इसके बाद आपको उल्लंघन से पूरी डीटेल डाल देनी होगी. अगर आपके पास कोई प्रूफ है तो आई इसे भी अटैच कर सकते हैं. आखिर में आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.

Also Read: Bizarre News: मोमोज शॉप पर निकली हेल्पर की वैकेंसी, सैलरी जान सीवी लेकर दौड़ पड़ेंगे आप

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola