Viral Video: चोर की हरकतों को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, चलती ट्रेन की खिड़की पर लटके हुए वीडियो हुआ वायरल

thief on train window
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वाइरल हो रहा है. इसमें एक चोर ट्रेन की खिड़की पर लटका नजर आ रहा है और ट्रेन अपनी गति से चल रही है.
Viral Video: आप में से कई लोग अपने दिन के कुछ घंटे तो सोशल मीडिया साइट्स पर जरूर बिताते होंगे. इन साइट्स पर आए दिन कई लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन में से कुछ वीडियो हमारे मन को छू जाते है वहीं कुछ हमें कर हैरान कर देते हैं. आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक वीडियो की जिसको देखकर आप भी चौंक जाएंगे. इस वायरल वीडियो में एक चोर जो कि कानपुर रेलवे स्टेशन पर अपने कारनामों के वजह से लोगों को हैरानी में डाल रहा है. वीडियो में एक आदमी ट्रेन की खिड़की पर लटका नजर आ रहा है और ट्रेन अपने स्पीड से चल भी रही है. इस घटना को देखकर आप चौंक जाएंगे. वीडियो में बताया जा रहा है कि वह आदमी एक ट्रेन से कूद कर आया है और दूसरे ट्रेन की खिड़की पर लटक गया है. ट्रेन में मौजूद यात्री इस घटना को अपने फोन में रिकाॅर्ड कर रहे हैं. चोरी करने के इरादे से इस आदमी ने अपनी जान को जोखिम में डाल दिया जो लोगों को हैरान कर रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वाइरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: दादी-पोते की जोड़ी का प्यारा डांस, पुष्पा 2 के ‘अंगारों’ गाने पर देखिए दिल छू लेने वाला मूमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










