Viral Video: छोटी बच्ची को मोबाइल की ऐसी लगी लत, नींद में भी करने लगी इस्तेमाल, आप भी देखें

Updated:
विज्ञापन
side effect of using smartphone on kids

Viral Video: इन दिनों छोटे बच्चों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने की आदत लग रही है. ऐसे में एक ऐसी विडियो सामने आई है जिसमे आप एक छोटी बच्ची को नींद में मोबाईल इस्तेमाल करते देख सकते हैं.

विज्ञापन

Viral Video: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मोबाइल फ़ोन का अविष्कार एक ऐसी उपलब्धि थी जिसने पूरी दुनिया को बदल डाला. आज के समय ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे जिनके पास मोबाइल फ़ोन नहीं होगा. यह हर उम्र के लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता है चाहे वह बच्चे हो, जवान हो, या बूढ़े. पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल में हमने काफी बढ़ोतरी होते हुए देखा है. इसके वजह से लोगों को मोबाइल फ़ोन की लत लग चुकी है खासकर बच्चों को. आजकल हम बच्चों को बाहर खेलते हुए कम और अपने मोबाइल में ज्यादा समय बिताते हुए देखते हैं.

ऐसा ही कुछ नजारा हमे ट्विटर में ट्रेंड कर रहे एक वीडियो में देखने को मिलता है, जिसमे हम एक बच्ची को नींद में फ़ोन चलाते हुए देखते हैं. इस छोटी बच्ची को फ़ोन की इतनी आदत हो गई है कि वह नींद में फ़ोन चला रहा होता है और स्क्रोल कर रहा होता है. इससे पता चलता है कि आजकल बच्चे फ़ोन में कितना ज्यादा समय बिताते हैं. इतना ज्यादा समय मोबाइल पर बिताने से बच्चों पर काफी गहरा असर पड़ सकता है. इससे बच्चों को आंखों में तकलीफ, नींद आने में परेशानी, एंग्जायटी, डिप्रेशन, आटिज्म जैसी परेशानियां हो सकती है. इससे उनके पढ़ाई पर भी काफी असर पड़ता है क्योंकि वह अच्छी तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं. कई छोटे बच्चे को इसी वजह से बोलने में दिक्कत हो सकती है, और यह आगे जाकर हाइपरटेंशन जैसी समस्या भी पैदा कर सकता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola