Viral Video: महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज पर युवक की लापरवाही, रेलिंग पार कर खतरनाक हिस्से पर चलते हुए वीडियो हुआ वायरल

Published by : Neha Kumari Updated At : 30 Jan 2025 1:55 PM

विज्ञापन

a man is walking on a dangerous part of the bridge

Viral Video:महाकुंभ के भारी भीड़ के बीच युवक की लापरवाही ब्रिज की रेलिंग से कूद कर खतरनाक हिस्से पर चलने लगा वीडियो हुआ वायरल.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन महाकुंभ से कोई न कोई वीडियो हर दिन वायरल होते रहता है ऐसा ही एक और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रयागराज महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज पर भारी भीड़ होने के कारण से एक युवक ने ऐसी लापरवाही की, कि देखने वालों की सांसे थम गई. युवक अपनी जान को जोखिम में डाल कर ब्रिज की रेलिंग से कूद कर दूसरे खतरनाक हिस्से में चलने लगा जो ब्रिज से थोड़ा बाहर निकला हुआ होता है. यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि ब्रिज के नीचे से एक व्यक्ति उसे चेतावनी देते हुए कह रहा है कि, ‘भाई, रिस्क मत लो’ लेकिन युवक ने इसे नजरअंदाज कर देता है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक के इस हरकत पर गुस्सा जताया तो कुछ ने अपनी चिंता जाहिर की. 

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola