ePaper

Vidur Niti: सुख, शांति और सफलता के लिए 5 अमूल्य सूत्र,जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

Updated at : 18 Jun 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: जानें विदुर नीति के वो गहरे रहस्य जो आज भी आपके धन प्रबंधन, रिश्तों को सुधारने और मन की शांति पाने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: हम सभी जीवन में सुख, शांति और सफलता की तलाश करते हैं लेकिन अक्सर रास्ता भटक जाते हैं. ऐसे समय में हमें जरूरत होती है एक ऐसे मार्गदर्शक की जो हमें सही दिशा दिखाए. विदुर नीति महाभारत काल के महान नीतिज्ञ और विद्वान विदुर द्वारा कही गई ऐसी ही अमूल्य शिक्षाओं का संग्रह है.उन्होंने जो उपदेश धृतराष्ट्र को दिए थे वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने हजारों वर्ष पहले थे.आज हम जानेंगे विदुर नीति के 5 ऐसे अमूल्य सूत्र जो अगर आपने जीवन में उतार लिए तो न सिर्फ आपकी सोच बदलेगी ब्लकि आपकी लाईफस्टाइल में भी बदलाव आएगा.

  • क्रोध पर नियंत्रण: विदुर कहते हैं कि क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है. क्रोध में लिया गया कोई भी निर्णय गलत साबित हो सकता है जिससे रिश्ते खराब होते हैं और मन अशांत रहता है. विदुर हमें शांत और धैर्य से काम लेने की प्रेरणा देते हैं. क्रोध को काबू में करके आप न सिर्फ बेहतर निर्णय ले पाएंगे बल्कि आपके आस-पास के माहौल काे भी सकारात्मक बना सकते हैं.
  • सत्य ही सबसे बड़ी नीति: विदुर के अनुसार झूठ बोलकर आप क्षणिक लाभ तो पा सकते हैं लेकिन अंततः उसका परिणाम विनाशकारी होता है. ईमानदारी और पारदर्शिता चाहे व्यवसाय हो या व्यक्तिगत जीवन हर रिश्ते की नींव है.
  • वाणी पर संयम: विदुर ने कहा है कि व्यक्ति को हमेशा सोच समझकर बोलना चाहिए. कटु वचन रिश्तों को तोड़ते हैं जबकि मधुर और संयमित वाणी बिगड़ते काम भी बना देती है.
  • धन का सही उपयोग और बचत : विदुर नीति केवल धन कमाने पर ही जोर नहीं देती बल्कि उसके सही उपयोग और बचत के महत्व को भी समझाती है. फिजूलखर्ची से बचना और भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखना बुद्धिमानी है.
  • समय की कद्र करो : समय सब कुछ है. विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति समय का आदर करता है वह कभी असफल नहीं होता. आलस्य, विलंब और टालमटोल जीवन को पीछे ले जाते हैं.

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola