Vidur Niti: युवावस्था में इस बात पर नहीं दिया ध्यान, तो आगे होगी मुश्किल

vidur niti
Vidur Niti: समय का जीवन में बड़ा महत्व है. अगर चीजों को सही समय पर किया जाए तो तनाव भी कम होता है. इस बात के बारे में महात्मा विदुर के विचार विदुर नीति में देखने को मिलती है. तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं समय की अहमियत के बारे में.
Vidur Niti: महात्मा विदुर महाकाव्य महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे. उन्हें नीति शास्त्र का ज्ञाता माना जाता है. उनके विचारों के बारे में विदुर नीति के माध्यम से जानने को मिलता है. विदुर नीति में व्यक्ति के जीवन से जुड़े सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के बारे में बताया गया है. समय का जीवन में बड़ा महत्व है. अगर चीजों को सही समय पर किया जाए तो तनाव भी कम होता है. विदुर नीति में समय की अहमियत के बारे में बताया है.
समय का महत्व
- समय की महत्व को समझाते हुए विदुर नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को एक अच्छी योजना के अनुसार काम करना चाहिए. व्यक्ति को दिन भर में सारे काम निपटा लेना चाहिए ताकि रात में उसे चैन कि नींद आए और मन में संतोष रहे. अगर आप दिन भर में आलस करते हैं और चीजों को टालते हैं तो ये चिंता का कारण बन जाता है. महात्मा विदुर के अनुसार, व्यक्ति को साल के आठ महीने में ऐसा काम के लेना चाहिए जिससे बारिश के मौसम में आसानी से रह सके. व्यक्ति को मुश्किल समय के लिए पहले से ही तैयारी कर लें.
यह भी पढ़ें- Vidur Niti: विदुर नीति से जानिए सज्जन व्यक्ति के 3 खास लक्षण
यह भी पढ़ें- Vidur Niti: क्या चाहते हैं सबके के दिल में जगह? अपनाएं महात्मा विदुर के ये अमूल्य मंत्र
- महात्मा विदुर के मुताबिक जीवन के अवस्था के अनुसार काम करना चाहिए. जब शरीर में ताकत होती है तब आप पढ़ाई करें और मेहनत से सफलता हासिल करें ताकि बुढ़ापे में चिंता नहीं हो और ये समय आराम से कट सके. जावनी में सेहत का भी ख्याल रखना जरूरी है. कम उम्र में जब शरीर में ऊर्जा रहती है तब धन कमाएं और लोगों के साथ अच्छे संबंध रखें. करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विदुर नीति के अनुसार, जीवन में ऐसा काम करना चाहिए जिससे मरने के बाद भी लोग आपको याद करें.
यह भी पढ़ें- Vidur Niti: भीड़ से अलग पहचान चाहिए? इन बातों पर दें खास ध्यान
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




