Vidur Niti: भीड़ से अलग पहचान चाहिए? इन बातों पर दें खास ध्यान

Updated:
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर नीति में महात्मा विदुर के विचार के बारे में जानने का मौका मिलता है. ये नीतियां आज के दौर में भी अहम है और लोगों का मार्गदर्शन करने में सहायक. महात्मा विदुर ने विद्वान व्यक्ति के कुछ खास गुणों के बारे में बताया है जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाते हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत में कई पात्रों के बारे में जानने को मिलता है. इन्हीं पात्रों में एक महत्वपूर्ण पात्र है महात्मा विदुर का. महात्मा विदुर की पहचान उनके ज्ञान और बुद्धिमता से होती है. उनकी असाधारण बुद्धि के कारण आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. महात्मा विदुर के विचारों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. विदुर नीति न सिर्फ व्यक्तिगत पहलुओं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी प्रकाश डालती है. ये नीतियां सिर्फ उस समय नहीं बल्कि आज के समय में भी प्रासंगिक है और लोगों को सही गलत चीजों के लेकर सही मार्गदर्शन करने में सहायक है. विदुर नीति के मुताबिक विद्वान व्यक्ति में कुछ खास गुण होते हैं जो उसे और लोगों से अलग बनाते हैं. 

विद्वान व्यक्ति के गुण 

  • विदुर नीति के अनुसार, जीवन में सफलता को व्यक्ति के द्वारा प्रयास से भी आंका जाता है. विद्वान व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करता है और लालच नहीं करता है. विद्वान व्यक्ति की खासियत होती है कि वे किसी काम या परिस्थिति को छोटा नहीं समझते हैं. वे इस बात को अच्छे से समझते हैं कि हर काम का अपना महत्व होता है और हर व्यक्ति में कोई न कोई विशेषता जरूर होती है. इसलिए ऐसा व्यक्ति किसी का अपमान नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: विदुर नीति से जानिए सज्जन व्यक्ति के 3 खास लक्षण

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: क्या चाहते हैं सबके के दिल में जगह? अपनाएं महात्मा विदुर के ये अमूल्य मंत्र

  • महात्मा विदुर के मुताबिक, विद्वान और विवेकी व्यक्ति आत्मसम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं और दूसरों को भी सम्मान देते हैं. 
  • विदुर नीति में बताया गया है कि विद्वान लोग अपने काम को करने से पहले दूसरे लोगों को नहीं बताते है. काम को पूरा करने के बाद ही दूसरों को जानकारी देते है. अगर आप भी किसी काम को करना चाह रहे हैं तो दूसरों के सामने इस बात का जिक्र करने से बचें जब तक लक्ष्य को हासिल न कर लें.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: बुद्धिमान साबित होता है इन आदतों वाला व्यक्ति, खूब मिलता है मान-सम्मान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola