Vidur Niti: विदुर नीति से जानिए सज्जन व्यक्ति के 3 खास लक्षण

Updated:
विज्ञापन
Vidur Niti: विदुर नीति से जानिए सज्जन व्यक्ति के 3 खास लक्षण

Vidur Niti

Vidur Niti: किसी भी व्यक्ति की पहचान आचरण से होती है और इसी बात की व्याख्या महात्मा विदुर ने विदुर नीति में की है. इस नीति के जरिए महात्मा विदुर ने जीवन को सफल, नैतिक और मुश्किल परिस्थिति में कैसे खुद को संतुलित कर के रखें बताया है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत एक ऐसा महाकाव्य है जिससे जीवन के कई पहलुओं के बारे में जानने समझने का मौका मिलता है. इस काव्य में अनेक पात्र हैं जो कई महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों के बारे में हमें बताते हैं. इन्हीं पात्रों में से एक है महात्मा विदुर. किसी भी व्यक्ति की पहचान आचरण से होती है और इसी बात की व्याख्या महात्मा विदुर ने विदुर नीति में की है. इस नीति के जरिए महात्मा विदुर ने जीवन में सफल होना, नैतिकता का पालन करना और मुश्किल परिस्थिति में कैसे खुद को संतुलित कर के रखें बताया है. विदुर नीति में सच्चे सज्जन को पहचानने और उसके गुणों के बारे में बताया है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से. 

सदाचारी व्यक्ति के गुण

  • महात्मा विदुर सज्जन व्यक्तियों की चर्चा करते हुए कहते हैं कि सज्जन व्यक्ति कभी सुख में अधिक खुश नहीं होते और इस बात का घमंड नहीं करते. आज के समय में लोग छोटी बातों का दिखावा करते हैं मगर एक सज्जन व्यक्ति इस समय में भी विनम्र रहता है और अपने सुखी होने का प्रदर्शन दूसरों के सामने नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: क्या चाहते हैं सबके के दिल में जगह? अपनाएं महात्मा विदुर के ये अमूल्य मंत्र

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: मुसीबतों में टिके रहना ही है विजयी व्यक्ति की निशानी

  • किसी के प्रति संवेदनशील होना सज्जन व्यक्ति की निशानी है. विदुर नीति के अनुसार, सदाचारी व्यक्ति किसी के दुख का मजाक नहीं उड़ाता. ऐसा व्यक्ति दूसरों के दुख को समझता है और मुश्किल में पड़े व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहते हैं. 
  • व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के हिसाब से दान करना चाहिए. विदुर नीति के मुताबिक, सच्चा दानी वह होता है जिसे दान देने के बाद पछतावा नहीं होता है. दानी व्यक्ति ये कभी नहीं सोचता उसने दान देकर क्या खोया है बल्कि इस बात से संतुष्ट रहता है कि किसी के काम आया. ऐसा दान ही वास्तव में परोपकार है. 

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: बुद्धिमान साबित होता है इन आदतों वाला व्यक्ति, खूब मिलता है मान-सम्मान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola