Vidur Niti: मुसीबतों में टिके रहना ही है विजयी व्यक्ति की निशानी

Updated:
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: अक्सर लोग आगे बढ़ने के लिए महापुरुषों की बातों और विचारों का अनुसरण करते हैं. महात्मा विदुर की बातें और विचार आज के समय में भी महत्व रखते हैं और राह दिखाने में सहायक है. महात्मा विदुर के अनुसार इन गुणों के होने से व्यक्ति को कोई हरा नहीं सकता.

विज्ञापन

Vidur Niti: जीवन में हारना और जीतना लगा रहता है. जिंदगी का एक समान नहीं होना ही व्यक्ति को मजबूत बनने में मदद करता है. अक्सर लोग आगे बढ़ने के लिए महापुरुषों की बातों और विचारों का अनुसरण करते हैं. महात्मा विदुर की बातें और विचार आज के समय में भी महत्व रखते हैं और राह दिखाने में सहायक है. महात्मा विदुर के अनमोल विचार को विदुर नीति के माध्यम से जाना जा सकता है. ये नीतियां मुश्किल घड़ी में या कठिन समय का सामना कैसे किया जाए इस बारे में मार्गदर्शन करने में कारगर है. विदुर नीति में विजयी व्यक्ति के बारे में बताया गया है. 

विजयी व्यक्ति के गुण

  • विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति मुसीबत या आपदा आने के समय घबराता नहीं बल्कि हिम्मत के साथ सामना करता है वह अपने दुश्मनों से जीत जाता है. कठिन समय में अच्छे से अच्छे लोग घबरा जाते हैं. इस स्थिति में अगर आप मानसिक रूप से मजबूत हैं तो आप आसानी से हर मुश्किल को पार कर जाएंगे. 

यह भी पढ़ें-  Vidur Niti: इन सूत्रों से बनाएं अपनी जिंदगी को खुशहाल और सफल, जानिए सुख पाने के सरल उपाय

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: बुद्धिमान साबित होता है इन आदतों वाला व्यक्ति, खूब मिलता है मान-सम्मान

  • मुश्किल समय हर किसी के जीवन में आता है और इसी वक्त में व्यक्ति के आत्मबल की परीक्षा होती है. महात्मा विदुर के मुताबिक इस घड़ी में बहादुर व्यक्ति सावधानी के साथ मेहनत करता है और हमेशा आगे बढ़ने की और इस समय से निकलने का प्रयास करता है. 
  • सुख और दुख जीवन में आते जाते रहते हैं. ऐसा ही कोई इंसान होगा जिसके जीवन में दुख नहीं आया होगा. विदुर नीति में बताया गया है कि वही व्यक्ति विजयी होता है जो समय आने दुख को सहता है. ऐसा व्यक्ति दुख से भागता नहीं है और बल्कि पूरे धैर्य के साथ सामना करता है. 

यह भी पढ़ें-  Vidur Niti: कब होती है सच्चे रिश्ते और असली चरित्र की पहचान? विदुर नीति में है इस बात का जवाब

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola