ePaper

Vidur Niti: विदुर बताते हैं महादरिद्र होते हैं ऐसे लोग जिनके मन में आते हैं दूसरों के लिए गलत विचार

Updated at : 10 Sep 2025 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi

Vidur Niti: विदुर बताते हैं महादरिद्र होते हैं ऐसे लोग जिनके मन में आते हैं दूसरों के लिए गलत विचार

Vidur Niti: क्या आप जानते हैं विदुर नीति किन लोगों को महादरिद्र बताती है? जानें दूसरों के लिए गलत विचार रखने वालों का अंजाम.

विज्ञापन

Vidur Niti:  महात्मा विदुर की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा देने वाली मानी जाती हैं. उनके विचार व्यक्ति को यह समझाते हैं कि सच्चा धन केवल संपत्ति या ऐश्वर्य में नहीं, बल्कि अच्छे आचरण, मधुर वाणी और सकारात्मक सोच में छिपा होता है. विदुर नीति में बताया गया है कि जो व्यक्ति दूसरों के प्रति गलत भावनाएं रखता है, कठोर वाणी बोलता है और अपने स्वभाव से लोगों को आहत करता है, वह वास्तव में महादरिद्र कहलाता है.

विदुर नीति इन हिन्दी (Vidur Niti in Hindi)

जिसकी वाणी रुखी है और स्वभाव कठोर है, जो दूसरों के मर्म पर आघात करता है और अपनी कुबुद्धि से लोगों को कष्ट पहुंचाता है, वह मनुष्यों में महादरिद्र है. ऐसा व्यक्ति अपने मुख में दरिद्रता और मृत्यु लिए घूमता है.

Vidur Niti Thoughts: किन विचारों से व्यक्ति कर बैठता है अपना बुरा?

Vidur Niti for Success
  1. कटु वाणी का प्रयोग
    जब इंसान अपनी बातों से दूसरों के दिल को ठेस पहुँचाता है, तो धीरे-धीरे उसका सम्मान समाज में घटने लगता है. कठोर और अप्रिय वाणी केवल रिश्तों को बिगाड़ती है और व्यक्ति को अकेलेपन की ओर धकेलती है.
  2. दूसरों के प्रति गलत सोच रखना
    यदि मन में हमेशा दूसरों को नीचा दिखाने, उनका बुरा सोचने या नुकसान पहुँचाने की प्रवृत्ति रहे, तो वह व्यक्ति कभी सुख और सफलता नहीं पा सकता. ऐसे विचार उसकी सोच को नकारात्मक बना देते हैं और अंततः उसका नुकसान उसी को होता है.
  3. अहंकार और कठोर स्वभाव
    अहंकारी और कठोर स्वभाव वाला व्यक्ति कभी भी अपने आसपास के लोगों का स्नेह और विश्वास अर्जित नहीं कर पाता. उसकी यह प्रवृत्ति धीरे-धीरे रिश्तों को तोड़ देती है और उसे मानसिक व सामाजिक रूप से दरिद्र बना देती है.
  4. दूसरों को कष्ट पहुंचाना
    जो व्यक्ति अपनी कुबुद्धि और क्रूरता से दूसरों को कष्ट देता है, वह खुद भी चैन और सुख से वंचित रहता है. विदुर के अनुसार, ऐसा इंसान अपने साथ दरिद्रता और मृत्यु दोनों का बोझ ढोता है.

विदुर नीति हमें यह सिखाती है कि सच्ची समृद्धि केवल धन-संपत्ति में नहीं, बल्कि अच्छे विचारों और मधुर व्यवहार में है.

Also Read: Vidur Niti: इन 10 लोगों को धर्म की बातें समझाना मूर्खता से कम नहीं

Also Read: Vidur Niti: स्त्री के लिए झूठ बोलने वाला पति खुद कर लेता है अपना सर्वनाश

Also Read: Vidur Niti: अपनी ही हरकतों की वजह से चाहकर भी खुश नहीं रह पाते ये 6 प्रकार के लोग

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola