Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार घमंडी लोगों से रहें दूर, वरना आपका विनाश तय है

Updated at : 03 Apr 2025 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

विदुर नीतियां

Vidur Niti: विदुर नीति में कहा गया है कि अच्छी संगती का असर हमेशा अच्छा होता है. अगर आप घमंडी लोगों की संगत करते हैं तो जीवन में सफलता कभी नहीं मिल सकती है.

विज्ञापन

Vidur Niti: विदुर नीति में घमंड और अहंकार पर गहरा मंथन किया गया है.विदुर का मानना था कि जो व्यक्ति अपनी शक्तियों और बुद्धि पर अत्यधिक गर्व करता है वह अपने ही अहंकार का शिकार हो जाते हैं. ऐसे लोग न केवल अपने बर्बादी का कारण बनते हैं बल्कि दूसरों के लिए भी संकट का कारण बन सकते हैं.

  • आत्मविश्वास होगा कम : विदुर नीति के अनुसार अगर आप घमंडी व्यक्ति के साथ रहते हैं तो उस व्यक्ति का अहंकार और नकारात्मक रवैया आपके आत्मविश्वास को भी कम कर सकता है और आपको निराशावादी बना सकता है.
  • जीवन में बढ़ेगा संघर्ष और तनाव: घमंडी व्यक्ति अक्सर अपनी बात को सही साबित करने और दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करता है. जिससे आपके जीवन में संघर्ष और तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए.
  • गलत संगत: घमंडी व्यक्ति अक्सर अपने जैसे लोगों के साथ रहता है जिससे आप भी गलत संगत में पड़ सकते हैं. ऐसे में आप अपने जीवन को खुद ही बर्बाद कर लेगें.अगर आप अपने जीवन को सही दिशा में लाना चाहते हैं तो अच्छे लोगों की संगत करें.
  • समय की बर्बादी: घमंडी व्यक्ति के साथ बहस करने या उसकी बातों को सुनने में आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है.ऐसे में आपको समझना होगा कि कौन सा व्यक्ति सही और कौन सा व्यक्ति गलत है.

Also Read : Vidur Niti: दूसरों की नकल करने से जीवन में कभी नहीं मिलती सफलता

Also Read : Vidur Niti: अगर आप भी दूसरों की करते हैं चुगली तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहती है विदुर नीति

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, मनुष्य को अपने दुश्मनों का भी क्यों करना चाहिए सम्मान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola