Vat Savitri Puja 2025: वट सावित्री में जानिए कौन सा रंग है शुभ और कैसे करें परफेक्ट शृंगार

image: freepik
Vat Savitri Puja 2025: लेकिन कई बार महिलाएं ये भी सोचती हैं कि आखिर कैसे तैयार हो कि सब लोगों से अलग दिखें. ऐसे में कई तरीके से तैयार हुआ जा सकता हैं, जैसे ट्रेडिशनल वियर, इंडो वेस्टर्न ये सब पहन सकते है. अगर आपको भी इस वट सावित्री पूज में कुछ खास दिखना है तो आप इस आर्टिकल कि मदद ले सकती हैं.
Vat Savitri Puja 2025: वट सावित्री के दिन महिलाएं नई नवेली दुल्हन कि तरह सजती स्वरती हैं. इस दिन महिलाएं अपने पति कि लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं. इसके साथ पूजा-पाठ भी करती हैं. पूजा -पाठ के लिए सजना- संवरना तो आम बात है लेकिन कई बार महिलाएं ये भी सोचती हैं कि आखिर कैसे तैयार हो कि सब लोगों से अलग दिखें. ऐसे में कई तरीके से तैयार हुआ जा सकता हैं, जैसे ट्रेडिशनल वियर, इंडो वेस्टर्न ये सब पहन सकते है. अगर आपको भी इस वट सावित्री पूज में कुछ खास दिखना है तो आप इस आर्टिकल कि मदद ले सकती हैं.
कौन से रंग की पहने साड़ी
वट सावित्री की पूजा का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है इसलिए इसमें सही रंग के साड़ी का चुनाव करना बेहद जरूरी है. सुहागिन औरतों के लिए लाल रंग को बेहद शुभ माना जाता है. लेकिन इसके अलावा भी आप इन रंगों का भी चुनाव कर कसते हैं, जैसे हरा, पीला, रानी पिंक, और नारंगी ये आउटफिट काफी बेस्ट रहेगा. ये सभी रंग ब्राइट होते हैं और धार्मिक पूजा के लिए काफी शुभ माने जाते हैं. ये सभी रंग हर इंडियन स्किन टोन पर सूट करते हैं. अगर इसके साथ हेवी लुक छाइए तो इसमें गोल्डन कलर कि बॉर्डर वाली साड़ी पसंद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Puja 2025: वट सावित्री व्रत पर पत्नी को दें ये खास गिफ्ट, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और अपनापन
इस रंग का भूल कर भी न करे चुनाव
कुछ रंग ऐसे भी होते है जिनके नकारात्मक का प्रतीक माना जाता है. ऐसे रंगों को अक्सर किसी धार्मिक जगहों पर नहीं पहनने की सलाह दी जाती है. खसतौर पर महिलाओं सुहागिन महिलाओं के लिए कुछ रंगों को वर्जित माना जाता है जैसे कि काला, गाढ़ा नीला. इसके अलावा फीके रंग के कलर को भी नहीं पहनना चाहिए. इन्हें अशुभ नहीं माना जाता है लेकिन ये रंग डल होते है जिसके कारण पूजा की वाइब में मैच नहीं होती है.
ऐसा रखें शृंगार
इस दिन दुल्हन की तरह तैयार होना चाहिए. ऐसे में अगर आप नई दुल्हन हैं तो आपको पूरे सोलह शृंगार करना चाहिए. इसमें आपको बिछिया, नथिया, मंगलसूत्र, झुमके, कंगन, चूड़ियाँ, पायल, मेहंदी ये सभी करना चाहिए. लेकिन अगर हेवी लुक नहीं चाहिए तो आप उन चीजों को जरूर अपने शृंगार में शामिल कर सकते हैं जो कि सोलह शृंगार के लिए महत्वपूर्ण है. इस तरह से आप अपने वट सावित्री के लुक को पूरा कंप्लीट कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




