Vat Savitri Mehndi Design: वट सावित्री के मौके पर अपने हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, लगाना है बेहद सिंपल

Updated:
विज्ञापन
Vat Savitri Mehndi Design

Vat Savitri Mehndi Design

Vat Savitri Mehndi Design: अगर आप वट सावित्री के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो ये हैं आपके लिए कुछ खूबसूरत आइडियाज.

विज्ञापन

Vat Savitri Mehndi Design: वट सावित्री का त्योहार अक्सर सुहागिनों के लिए काफी खास होता है, इस दिन खास तौर से सुहागिन औरतें अपना श्रृंगार करती हैं. इस साल वट सावित्री 6 जून यानि बृहस्पतिवार को है, ऐसे में अगर आप भी इस बार अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन जिन्हें लगाना बेहद ही आसान है.

फुल हैंड मेहंदी

अगर आपकी नई नई शादी हुई है तो आपके लिए फुल हैंड मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट है, आप चाहें तो इस डिजाइन में कई तरह की तस्वीरें और अपने पार्टनर का नाम भी बनवा सकती हैं.

फ्लोरल मेहंदी

अगर आप को सिंपल डिजाइन वाली मेहंदी लगवाना पसंद है, तो आप अपने हाथों पर खूबसूरत फूलों की डिजाइन बनवा सकते हैं, ये आप के हाथों पर काफी जचेंगी.

Also Read:Hair Care: बालों को डैमेज होने से बचाती है लकड़ी की कंघी, होते हैं और भी कई फायदे

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आजकल अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है, ये आपके पूरे हाथ को कवर नहीं करता लेकिन फिर भी काफी खूबसूरत दिखता है, साथ ही ये डिजाइन किसी भी आउटफिट के साथ कैरी हो जाता है.

Also Read: Summer Tips: गर्मियों में कूलर और AC के बिना घर को कैसे रखें ठंडा, करें ये उपाय

मंडाला मेहंदी डिजाइन

अगर आपके पास मेहंदी लगाने के लिए काफी कम समय है लेकिन लास्ट मिनट पर भी आप एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन चाह रही हैं तो मंडाला डिजाइन वाली मेहंदी आपके लिए बेस्ट है, इसे देखकर ऐसा लगता है कि लगाना काफ़ी मुश्किल होगा लेकिन ऐसा नहीं होता, ये डिजाइन आसानी से 5 से 10 मिनट में लग जाते हैं.

Also Read: Vat Savirti Vrat 2024 Upaay: वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय, सुखी वैवाहिक जीवन होगा सुखमय

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola