ePaper

Vastu Tips: जीवन में कभी नहीं करना पड़ेगा आर्थिक तंगी का सामना, आज ही घर ले आएं ये चीजें

Updated at : 03 Feb 2025 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for money and happiness

vastu tips for money and happiness

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवन आर्थिक तौर ऊपर स्थिर और खुशियों से भरा हुआ रहे तो आपको आज ही अपने घर इन चीजों को लाकर रख देना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो चाहते हैं कि उनके जीवन में कभी भी पैसों की कमी न हो और वे एक सुखी और समृद्ध जीवन जी सके. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको आज ही अपने घर पर लाकर रख देना चाहिए. इन चीजों को घर पर लाकर रख देने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो पूरे घर पर बना रहता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मां लक्ष्मी की मूर्ति

अगर आप अपने घर को धन-धान्य से भरपूर रखना चाहते हैं तो आपको अपने घर पर मां लक्ष्मी की एक मूर्ती लाकर रख देना चाहिए. इस मूर्ति को आपको पूजास्थल पर रख सकते हैं. ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. अगर आप आर्थिक समृद्धि चाहते हैं तो ऐसे में इस मूर्ति को आपको अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लाकर रख देना चाहिए.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

भगवान कुबेर की मूर्ति

भगवान कुबेर को धन का देवता कहा जाता है. अगर आप आर्थिक तौर पर काफी उन्नति करना चाहते हैं तो आपको इनकी मूर्ति या फिर तस्वीर को अपने घर के उत्तर दिशा में लाकर रख देना चाहिए. आपके ऐसा करने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है.

जोड़े में मछली

घर पर मछलियों को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. इन्हें समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक बताया जाता है. अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं तो आपको अपने घर के एक्वेरियम में मछली का जोड़ा लाकर रख देना चाहिए. घर पर इनके होने से समृद्धि और शांति में वृद्धि होती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिन और समय में कपड़े धोने से जीवन में छा जाता है बर्बादी का साया, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती

शंख

घर पर शंख का होना बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आप इसे अपने घर के पूजास्थल पर रखते हैं तो इससे सभी तरह की निगेटिव एनर्जी घर से दूर चली जाती है. घर पर शंख के होने से चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी फैलने लगती है.

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर पर रखना काफी शुभ माना जाता है. आपके ऐसा करने से न सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है बल्कि साथ ही आपकी सेहत भी बेहतर रहती है. आप अगर चाहें तो अपने घर पर पीपल या फिर मोनी का पौधा भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola