Vastu Tips: इस दिन और समय में कपड़े धोने से जीवन में छा जाता है बर्बादी का साया, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती

Updated at : 31 Jan 2025 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for washing clothes

vastu tips for washing clothes

Vastu Tips: अगर आप इस दिन और इस समय कपड़े धोते है तो ऐसे में आपके जीवन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले कि आपको किस दिन और किस समय कपड़े कभी भी नहीं धोने चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. माना जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज या फिर अनदेखा किया जाए तो इनके परिणाम भी उतने ही नकारात्मक हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम की होने वाली है जो बिना सोचे किसी भी समय और दिन में अपने कपड़े धो लेते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इस दिन और इस समय पर कपड़े धोते हैं तो ऐसे में आपको दोष लग सकता है. तो चलिए जानते हैं आपको किस दिन और समय में कपड़े नहीं धोने चाहिए.

किस समय नहीं धोने चाहिए कपड़े?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी कपड़ों को रात के समय नहीं धोना चाहिए. माना जाता है अगर आप कपड़ों को रात के समय धोते हैं तो इससे आपको धन की हानि हो सकती है. यहीं कारण है कि अगर आप अपने कपड़ों को रात के समय धोते हैं तो आपको आज ही ऐसा करना बंद कर देना चाहिए.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

किस दिन नहीं धोने चाहिए कपड़े?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने गंदे पड़े कपड़ों को बृहस्पतिवार के दिन नहीं धोना चाहिए. अगर आप इस दिन अपने कपड़ों को धोते हैं तो आपके घर और जीवन पर निगेटिविटी का वास हो सकता है. मान्यता यह भी है कि गुरूवार के दिन दिन हम मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करते हैं इसलिए हमें इस दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए. अगर आप इस दिन कपड़े धोते हैं तो आपको पैसों का नुकसान हो सकता है.

कपड़े धोने से लग सकता है शनि दोष

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कपड़े धोने को शनि गृह से भी जोड़ा जाता है. यहीं कारण है कि जब आप रात के समय कपड़े होते हैं या फिर गुरूवार के दिन कपड़े धोते हैं तो आपके जीवन में परेशानी के साथ ही दरिद्रता का भी वास हो सकता है. आपको गुरुवार को दिन के समय भी कपड़े धोने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola