Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है दरिद्रता का डेरा? छुटकारा पाने के लिए तुरंत करें ये 5 उपाय

AI generated image
Vastu Tips: अगर आपके घर पर भी दरिद्रता का वास है तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए इन उपायों का पालन जरूर करना चाहिए. वास्तु शास्त्र में बताये गए ये उपाय हर तरह के पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है.
Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा आर्थिक समृद्धि बनी रहे और पैसों से जुड़ी समस्याएं कभी न आए. लेकिन कई बार बिना जाने-अनजाने हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो वास्तु दोष पैदा कर देती हैं और आपके पास पैसा आने के बाद भी टिकता नहीं है. वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सरल उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं. आइए जानते हैं घर में धन की बरकत बढ़ाने के आसान और कारगर उपाय.
मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें
घर का मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यही पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश द्वार होता है. मुख्य दरवाजे पर टूटी या गंदी चीजें न लगाएं. दरवाजे को रोजाना साफ करें और शाम को दीपक जलाना न भूलें. ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका
किचन का रखें खास ध्यान
किचन का सीधा संबंध घर की समृद्धि से होता है. वास्तु के अनुसार किचन में कभी भी कूड़ा या गंदगी न जमा होने दें. चूल्हे या गैस स्टोव को हमेशा साफ रखें. किचन में अनाज का स्टॉक भरपूर रखें क्योंकि खाली अनाज के डिब्बे घर में दरिद्रता लाते हैं.
उत्तर दिशा में रखें पानी का स्रोत
अगर घर में एक्वेरियम, फाउंटेन या पानी की तस्वीर लगानी हो तो इसे उत्तर दिशा में रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर की दिशा होती है जिस वजह से यहां पानी से जुड़ा तत्व रखने से आर्थिक रूप से वृद्धि होती है और घर में स्थायी बरकत आती है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रक्षाबंधन में बहन के लिए ये गिफ्ट हो सकते हैं ‘मनहूस’! खूबसूरत रिश्ते में आ सकती है दरार
तिजोरी की सही दिशा
घर में तिजोरी या अलमारी को हमेशा दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर रखें ताकि उसका मुंह उत्तर की ओर रहे. यह धन को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही, तिजोरी के सामने शीशा लगाना भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह धन को दोगुना करने का प्रतीक है.
भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करें
धन की बरकत के लिए कुबेर और मां लक्ष्मी जी की नियमित पूजा करें. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी को लाल या गुलाबी कमल का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है. साथ ही, कुबेर यंत्र को घर में स्थापित करके उसकी पूजा करने से भी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










