ePaper

Vastu Tips: सोने से पहले महिलाएं रोज करें ये काम, दाम्पत्य जीवन में आएगी खुशहाली

Updated at : 15 Jan 2025 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ही कुछ ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, जिसे महिलाएं सोने से पहले जरूर करें. ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आने के साथ घर में प्रगति भी होगी.

विज्ञापन

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है. किसी शुभ काम को करने या मकान बनाते समय वास्तु नियमों का जरूर ख्याल रखा जाता है. अगर इन नियमों की अनदेखी की जाती है, तो यह घर में वास्तु दोष पैदा करने का काम करता है. वास्तु शास्त्र में ही कुछ ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, जिसे महिलाओं को जरूर करना चाहिए. अगर महिलाएं सोने से पहले इन वास्तु नियमों को ध्यान में रखती हैं, तो घर में सुख-शांति बने रहने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, नहीं तो घर में छा जाएगी कंगाली

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: भूलकर भी न रखें बेडरूम में ये चीजें, नहीं तो पूरा घर होगा परेशान

इष्ट देव का करें ध्यान

रात में सोने से पहले महिलाएं हाथ-पैर धोकर अपने इष्ट देव का जरूर ध्यान करना चाहिए. इस दौरान इष्ट देव से संबंधित मंत्रों का जाप भी करना चाहिए. अगर ऐसा किया जाता है, तो घर में खुशहाली बनी रहती है.

कपूर जलाएं

सोने से पहले महिलाओं को घर पर कपूर जलाना चाहिए और इसको बेडरूम सहित पूरे घर में जरूर दिखाना चाहिए. यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है. वहीं बेडरूम में दिखाने पर दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है.

घर की सभी लाइट न करें बंद

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रात में सोने से पहले घर की सभी लाइट नहीं बंद करनी चाहिए. खासकर घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में जरूर लाइट जलाएं. लाइट नहीं जलाना चाह रहे हैं तो नाइट बल्ब या एक दिया जलाकर जरूर रखना चाहिए. मान्यता है कि अंधेरा होने पर पितृ नाराज हो जाते हैं.

पूजा घर में करें प्रणाम

रात में सोने से पहले महिलाएं पूजा घर को प्रणाम करना न भूलें. इसके बाद महिलाएं पूजा घर को पर्दे से ढक दें. ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रात में सोने से पहले महिलाएं मुख्य द्वार पर सरसों तेल का दीपक जरूर जलाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से घर की उन्नति होती है. साथ ही घर में आर्थिक तंगी से निजात मिलती है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं राम दरबार की फोटो, नहीं तो घर में बना रहेगा वास्तु दोष

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola