Vastu Tips: सोते समय सिरहाने पर रखी ये चीजें बनती है गरीबी का कारण, पैसों के साथ सेहत को भी होता है नुकसान

pic credits: unsplash
Vastu Tips: अगर आप रात को सोते समय इनमें से किसी भी चीज को अपने सिरहाने पर रखते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. सिरहाने पर रखी गयी ये चीजें बीमारियों से लेकर गरीबी का कारण बन सकते हैं.
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो रात को सोते समय अपने सिरहाने को व्यवस्थित नहीं रखते हैं और वहां पर किसी भी चीज को रखकर सो जाते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी रात को सोते समय अपने सिरहाने पर नहीं रखना चाहिए. जब आप इनमें से किसी भी चीज को सिरहाने पर रखते हैं तो यह न सिर्फ आपके गरीबी का कारण बनते हैं बल्कि साथ ही आपके सेहत को भी काफी नुकसान होता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
पर्स या वॉलेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रात को सोते समय अपने सिरहाने पर कभी भी वॉलेट या फिर पर्स को नहीं रखना चाहिए. अगर आप रात को सोते समय अपने सिरहाने के पास वॉलेट या फिर पर्स रखते हैं तो आपके लाख कोशिशों के बावजूद भी आपके पास पैसे ठहरते नहीं है.
वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन
अखबार या दिर रद्दी पेपर
रात को सोते समय आपको कभी भी अपने सिरहाने पर अखबार, मैगजीन या फिर किताबों को नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका आपके जीवन पर काफी निगेटिव असर पड़ सकता है. इन चीजों को सिरहाने पर रखने वाले जीवन में कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं.
रस्सी और जंजीर
अगर आप रात को सोते समय अपने सिरहाने पर किसी भी तरह की रस्सी या फिर जंजीर को रखते हैं तो आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें अपने कामों में और करियर में कभी भी सफलता नहीं मिलती है.
गैजेट्स
आपको रात को सोते समय अपने सिरहाने के पास कभी भी इलेक्ट्रिकल गैजेट्स को नहीं रखना चाहिए. अगर आप रात को सोते समय अपने सिरहाने के पास लैपटॉप, स्मार्टफोन या फिर घड़ी जैसी चीजें रखते हैं तो आपके सेहत को तो नुकसान होता ही है बल्कि साथ ही दरिद्रता का भी वास जीवन में होने लगता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










