ePaper

Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदते समय वास्तु से जुड़े इन बातों का ख्याल, नहीं होगा नुकसान

Updated at : 28 Aug 2024 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदते समय वास्तु से जुड़े इन बातों का ख्याल, नहीं होगा नुकसान

Vastu Tips For New Flat: आज हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको एक नया फ्लैट खरीदने से पहले जरूर रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips for Home: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है जब हम किसी भी काम को करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों का पालन करते हैं तो ऐसे में जो परिणाम होते हैं वे काफी सकारात्मक होते हैं वहीं, जब हम कामों को करने से पहले इन नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो इनके परिणाम भी काफी नकारात्मक ही होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो आने वाले कुछ समय में एक नया फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसी बातों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनका ख्याल आपको एक नया फ्लैट खरीदने से पहले जरूर रखना चाहिए. अगर आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आने वाले समय में होने वाली मुसीबतों से बचे रह सकते हैं.

दिशाओं का रखें ध्यान

अगर आप एक नया घर या फिर फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आपको मंदिर, किचन और बेडरूम किस दिशा में है इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप इन दिशाओं को नजरअंदाज करते हैं तो आपके घर और जीवन में वास्तु दोष लगने का खतरा बना रहता है.

Also Read: Vastu Tips For Home: तुरंत हटाएं घर के टूटे कांच और बंद घड़ियां, होता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार

Also Read: Vastu Tips: जानिए बच्चों को उपहार में क्या देना चाहिए और क्या नहीं

किस दिशा में हो मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर या फ्लैट के लिए दरवाजा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में उसे ईशान कोण में होना चाहिए. आप अपने घर के मुख्य द्वार को उत्तर, पूर्व या फिर पश्चिम दिशा में होना चाहिए.

किस दिशा में हो किचन

अगर आप रसोईघर बनवा रहे हैं तो ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किचन का जो मुख है वह दक्षिण-पूर्व दिशा को ओर हो. केवल यहीं नहीं, आप जिस दिशा में खाना बना रहे हैं वह पूर्व दिशा की ओर हो.

Also Read: Vastu Tips: घर पर इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

किस दिशा में हो पूजा घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी घर या फिर फ्लैट में जो पूजा घर हो वह हमेशा पुअर दिशा में ही हो. इस दिशा में पूजा घर होना काफी शुभ माना जाता है.

किस दिशा में हो बेडरूम

अगर आप अपने घर पर बेडरूम बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसे अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोना सबसे शुभ माना जाता है.

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी घर पर इन चीजों को कभी न रखें खाली, जीवन में दरिद्रता का होगा वास

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola