Vastu Tips: घर पर इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 27 Aug 2024 4:00 PM
Vastu Tips: आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर आपको अपने घर पर किस दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए. अगर आप इस दिशा में मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है.
Vastu Tips for Home: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है जब आप किसी भी काम को करने से पहले अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसका परिणाम आपक जीवन पर काफी ज्यादा पॉजिटिव पड़ता है. वहीं, वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का उल्लंघन करने पर परिणाम भी काफी निगेटिव ही पड़ते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर मनी प्लांट रखने को लेकर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियम के बारे में बताने जा रहे हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं आखिर आपको अपने घर किस दिशा में मनी प्लांट रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.
घर पर क्यों लगाना चाहिए मनी प्लांट
कहा जाता है अगर आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाते है तो इससे आपके घर का वातावरण शुद्ध और साफ रहता है. केवल यहीं नहीं, घर पर मनी प्लांट रखने से वास्तु दोषों से भी छुटकारा पाया जा सकता है. कहा जाता है अगर आप इसे अपने घर पर रखते हैं तो ऐसे में फैमिली मेंबर्स को भी कई तरह के फायदे होते हैं.
Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी घर पर इन चीजों को कभी न रखें खाली, जीवन में दरिद्रता का होगा वास
Also Read: Vastu Tips: मरते दम तक नहीं होगी पैसों की तंगी, कर्ज से भी मिलेगा छुटकारा
किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट
अगर आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने की सोच रहे है तो इसके लिए सबसे सही दिशा दक्षिण-पूर्व दिशा को बताया गया है. इस दिशा में मनी प्लांट लगाएं काफी शुभ माना गया है. कहा जाता है अगर आप इस दिशा में मनी प्लांट लगाते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है. केवल यहीं नहीं, कुबेर और बुध से संबंध होने की वजह से इसे घर पर लगाने से सुख समृद्धि का वास भी होता है.
किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए मनी प्लांट
अगर आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप इसे उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं. अगर आप अपने घर पर इस दिशा में मनी प्लांट लगाते हैं तो ऐसे में आपको और आपके परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
घर के बाहर न लगाएं मनी प्लांट
अगर आपने अपने घर के बाहर मनी प्लांट लगाकर रखा है तो जान लें कि इसे काफी अशुभ माना गया है. जब इस पौधे को आप घर से बाहर लगाते हैं तो बाहरी लोगों की नजर भी इसपर पड़ती है. बाहरी लोगों की नजर पड़ने की वजह से यह पौधा सही तरीके से विकसित नहीं हो पाता है और आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है.
Also Read: Vastu Tips: जानिए खुशहाल घर के लिए गेंदे के पौधे के लाभ
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










