Vastu Tips: मरते दम तक नहीं होगी पैसों की तंगी, कर्ज से भी मिलेगा छुटकारा

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 25 Aug 2024 3:21 PM

विज्ञापन

बांका में बैंक खाते से हेराफेरी (सांकेतिक फोटो)

Vastu Tips for Money: आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अगर आप पालन करते है तो ऐसे में आपको जीवन में कभी भी पैसों से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

Vastu Tips for Money: हमारे हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर हम वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करते हैं तो इससे हमें एक ख़ुशहाल और सफल जीवन मिलता है वहीं, जब हम वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज करते हैं या फिर हमें वास्तु दोष लगता है तो इसका सीधा और निगेटिव असा हमारे दिमाग, सेहत, घर, रिश्ते और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनका अगर आप पालन करते है तो आपको जीवन में कभी भी आर्थक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. इन उपायों को अपनाकर आप कर्ज से भी छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए वास्तु शास्त्र में बताये गए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कैसे पाएं कर्ज से छुटकारा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप लिए गए कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर के मेन गेट के पास एक और छोटा सा गेट बनवाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते है तो आपको लिए गए कर्ज से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी. केवल यहीं नहीं, अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर या दुकान पर पैसों को उत्तर दिशा में रखना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: जानिए खुशहाल घर के लिए गेंदे के पौधे के लाभ

Also Read: Vastu Tips: घर में लगा आईना भी खराब कर सकता है आपकी किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

कैसे होगा पैसों का फायदा

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में आर्थिक फायदा हो तो ऐसे में आपको अपने घर या फिर दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगवाना चाहिए. ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. ध्यान में रखें कि आप जो कांच लगवा रहे है तो ऐसे में वह रेड, मैरून या फिर सिन्दूर जैसे रंग का न हो.

इन गलतियों से बढ़ता है कर्ज का बोझ

अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके घर और जीवन पर कर्ज का बोझ न पड़े तो ऐसे में आपको अपने घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए.

किस दिन करें कर्ज का भुगतान

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर आपको किस दिन कर्ज का भुगतान करना चाहिए तो ऐसे में बता दें इसके लिए सबसे सही दिन मंगलवार का दिन होता है. अगर आप इस दिन पैसे चुकाते हैं तो ऐसे में आपको लिए गए कर्ज से जल्दी छुटकारा मिल सकता है.

Also Read: Vastu Tips: इस समय किया पैसों का लेन-देन तो हो सकता है नुकसान, जानें क्या है वास्तु शास्त्र का कहना

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola