Vastu Tips For Home: तुरंत हटाएं घर के टूटे कांच और बंद घड़ियां, होता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Aug 2024 12:08 PM
Vastu Tips बंद घड़ियों और टूटे कांच को घर से करें दूर, होगा नकारात्मक संचार
Vastu Tips For Home: घर में वास्तु दोष होने से कई तरह कि नकारात्मकता का संचार होता है. यहां हम बताने जा रहे हैं ऐसी कौन सी चीजों को घर से हटाना चाहिए जो नकारात्मक ऊर्जा दूर करती है.
Vastu Tips For Home: घर की सफाई और व्यवस्था का सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर में टूटी-फूटी और बेकार चीजें नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती हैं, जो स्वास्थ्य समस्याओं और अन्य बाधाओं का कारण बन सकती हैं. यह सुझाव दिया जाता है कि अगर घर के दरवाजों या खिड़कियों में टूटे कांच हैं, तो उन्हें तुरंत बदल देना चाहिए. टूटा हुआ कांच न केवल दिखने में खराब लगता है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है. इसी तरह, घर में अगर कोई घड़ी बंद पड़ी हो, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें या अगर वह पूरी तरह से खराब हो चुकी है, तो उसे घर से बाहर कर दें.
पुराने कपड़े, जो आप नहीं पहनते हैं, उन्हें भी घर में रखने से बचना चाहिए. इन कपड़ों को जरूरतमंदों को दान कर देना चाहिए या फिर उपयुक्त तरीके से उनका विसर्जन कर देना चाहिए. पुराने ताले और चाबियाँ जो अब उपयोग में नहीं आते, वे भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकते हैं, इसलिए उन्हें घर में न रखें.
Astrological Remedies For Money Problem: आर्थिक संकट से ना हों परेशान, अपनाएं ये आसान उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार यह हैं कि ऐसे वस्तुएँ जो अब उपयोग में नहीं आतीं और सिर्फ घर में जगह घेर रही हैं, उन्हें हटाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. इन वस्तुओं के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का जमाव होता है, जो मन-मस्तिष्क पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है. अगर घर में ऐसी कोई भी वस्तु है जो टूटी हुई है या बेकार पड़ी है, तो उसे तुरंत निकाल देना चाहिए.
इसके अतिरिक्त, घर में नियमित रूप से सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुके नहीं. घर को साफ और व्यवस्थित रखना न केवल आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी लाता है.
टूटी-फूटी चीजें और नकारात्मक ऊर्जा
टूटा कांच
टूटा हुआ कांच न केवल खतरनाक होता है बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है. इसे तुरंत हटा देना चाहिए.
बंद घड़ियां
बंद घड़ियाँ समय के ठहराव का प्रतीक होती हैं, जिससे जीवन में भी ठहराव आ सकता है. इसलिए, इन्हें ठीक करवाना या फेंक देना चाहिए.
पुराने कपड़े और सामान
पुराने और बेकार कपड़े, जूते, या अन्य सामान नकारात्मक ऊर्जा को जमा करते हैं. इन्हें दान कर देना चाहिए या फिर फेंक देना चाहिए.
पुराने ताले और चाबियां
जो ताले और चाबियाँ अब उपयोग में नहीं आतीं, उन्हें घर में रखने से बचना चाहिए.
सकारात्मक ऊर्जा के लिए उपाय
नियमित सफाई
घर को नियमित रूप से साफ करते रहें. धूल-मिट्टी को हटाएं और फर्श को पोछें.
हवादार रखें
खिड़कियां खोलकर घर में ताजी हवा का प्रवाह बनाए रखें.
पौधे लगाएं
पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं. साथ परिवार में सभी प्रसन्न रहते है.
धूप जलाएं
धूप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. परिवार में सुख शान्ति बनी रहती है.
वास्तु के अनुसार रखें घर में सामान
घर में सामान को वास्तु के अनुसार रखें. परिवार में एकता बनीं रहती है साथ ही वास्तु में सुधार होता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










