Astrological Remedies For Money Problem: आर्थिक संकट से ना हों परेशान, अपनाएं ये आसान उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Aug 2024 12:09 PM

विज्ञापन

Astrological Remedies For Money Problem आर्थिक मामलों में हो रही है परेशानी, तो करें ये ज्योतिष उपाय

Astrological Remedies For Money Problem: कई बार घरों में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाती है. हम यहां बताने जा रहे हैं कुछ उपाय जिससे आप आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सफल हो सकते हैं.

विज्ञापन

Astrological Remedies For Money Problem: धन वृद्धि का सपना हर किसी का होता है. कई लोग इस सपने को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रयास करते हैं, लेकिन अक्सर सफलता नहीं मिल पाती. हालांकि, कुछ सरल उपायों को अपनाकर आर्थिक समृद्धि प्राप्त की जा सकती है. आज आपको कुछ गोपनीय बात बता रहे है जो आर्थिक संकट को दूर करता है तथा धन की वृद्धि करता है.

तुलसी का पौधा और गंगाजल

तुलसी को पवित्र माना जाता है और इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. गंगाजल भी पवित्र माना जाता है और इसका उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है. इन दोनों को अपने घर में रखने से धन वृद्धि हो सकती है. तुलसी का पौधा नियमित रूप से पानी डालें संध्या काल में घी का दीपक जलाने से परिवार में आर्थिक संकट को दूर करता है और गंगाजल को समय-समय पर बदलते रहें. परिवार में धन की वृध्दि होती है.

Vastu Tips For Home: तुरंत हटाएं घर के टूटे कांच और बंद घड़ियां, होता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार

कनेर का फूल

कनेर का फूल भी धार्मिक महत्व रखता है और इसे शुभ माना जाता है. यदि आप दुकान में बिक्री कम हो रही है, तो कनेर का फूल घिसकर उसका तिलक लगाकर दुकान पर जाएं. इससे ग्राहकी बढ़ सकती है. कनेर का फूल शुक्रवार के दिन तोड़ना अधिक प्रभावी माना जाता है. इस फूल को भगवान विष्णु तथा तथा शुक्र ग्रह के पूजन में उपयोग होता है. धन वृध्दि करने के लिऐ बहुत ही प्रभावशाली होता है.

गोग्रास

गाय को भोजन खिलाने से पुण्य मिलता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने का प्रयास करें. गोग्रास का दान भी बहुत फलदायी होता है.

ईमानदारी

सबसे महत्वपूर्ण बात है ईमानदारी से काम करना. ईमानदारी से अर्जित किया हुआ धन ही स्थायी होता है. अनैतिक तरीकों से कमाया गया धन कभी स्थायी नहीं होता. ईमानदारी से कमाया गया धन आपके जीवन में सुख-शांति और संतुष्टि भी लाता है.

लक्ष्मी जी की पूजा

प्रतिदिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन प्राप्ति होती है. उनकी पूजा के समय शुद्ध भोजन का प्रसाद चढ़ाएं. लक्ष्मी जी को पीले रंग का वस्त्र चढ़ाना भी शुभ माना जाता है.

वास्तु दोष का निवारण

वास्तु दोष के कारण भी धन हानि हो सकती है. इसलिए वास्तु दोष का निवारण करवाना चाहिए. घर में वास्तु के अनुसार चीजें रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लेकर घर में वास्तु दोष का निवारण करवाएं.

दान


नियमित रूप से दान करने से भी धन में वृद्धि होती है. जितना संभव हो, जरूरतमंद लोगों को दान दें. दान करने से न केवल धन बढ़ता है, बल्कि आपके मन में भी सुख-शांति का भाव उत्पन्न होता है.

सकारात्मक सोच


सकारात्मक सोच रखने से धन आकर्षित होता है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें और हमेशा सकारात्मक सोच रखने का प्रयास करें. सकारात्मक सोच आपके जीवन में सभी क्षेत्रों में सफलता लाती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola