ePaper

Vastu Tips: दरिद्रता और वास्तु दोष से छुटकारा दिलाते हैं घर पर रखे ये पौधे, जीवन में नहीं होती सुख समृद्धि की कमी

Updated at : 25 Jun 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
lucky plants for home

AI generated image

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर वास्तु दोष न लगे और न ही आपको दरिद्रता से जूझना पड़े तो ऐसे में आपको इन पौधों को लाकर अपने घर पर लाकर रख देना चाहिए. चलिए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का भी जिक्र किया गया है जिन्हें आपको अपने घर पर लाकर जरूर रख देना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जब आप इन पौधों को घर पर लाकर रखते हैं तो आपको जीवन में कभी दरिद्रता का चेहरा नहीं देखना पड़ता है और न ही आपके घर पर कभी वास्तु दोष लगता है. जानकारों के अनुसार घर पर रखे ये पौधे आपके जीवन को सुख और समृद्धि से भर देते हैं. तो चलिए इन पौधों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

घर पर रखें तुलसी का पौधा

अगर आप सुख-समृद्धि चाहते हैं तो ऐसे में घर पर तुलसी के पौधे को लाकर रख देना चाहिए. इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. पुराणों की अगर माने तो जब आप तुलसी के पौधे को घर पर लाकर रखते हैं तो ऐसे में आपके घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है. आपको तुलसी के पौधे को घर के पूर्व या फिर उत्तर दिशा में रख देना है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप इसपर नियमित तौर पर पानी चढ़ाते रहें.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

बांस का पौधा रखना शुभ

घर पर रखने के लिए बांस के पौधे को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. इसे शुभता के साथ ही उन्नति और लंबी उम्र का भी प्रतीक माना जाता है. इस पौधे को घर पर रखने से जीवन में समृद्धि आती है. जानकारों के अनुसार आपको इस पौधे को घर के लिविंग रूम या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए.

सफेद अपराजिता का पौधा

सफेद अपराजिता को मां लक्ष्मी बेहद ही प्रिय मानती है. जब भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है तो इस दौरान सफेद अपराजिता के फूल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. आपको इस पवित्र पौधे को घर के मुख्य द्वार या फिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए. यह आपके जीवन में सौभाग्य लेकर आता है और साथ ही निगेटिविटी भी दूर होती है.

घर पर लाकर रखें आंवले का पौधा

मान्यताओं के अनुसार आंवले के पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का निवास होता है. अगर आप घर पर आंवले का पौधा लाकर रख रहे हैं तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लाकर रखना फायदेमंद माना जाता है. यह पौधा आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि को भी बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बारिश के पानी का इस तरह इस्तेमाल जीवन में कभी नहीं होने देगा पैसों की कमी, आप भी जान लें रहस्य

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola