Vastu Tips: लाख मेहनत के बाद भी ऑफिस में नहीं मिलेगी तरक्की, गलती से भी बैग में न रखें ये चीजें

Updated:
विज्ञापन
vastu tips for office bag

AI generated image

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी आपको अपने ऑफिस बैग में नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन चीजों को बैग में रखते हैं तो जीवन में कभी आपकी तरक्की नहीं होती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में ऑफिस में तरक्की पाने को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. जब आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपका प्रमोशन भी जल्दी होता है और आप तेजी से तरक्की की सीढ़ियां भी चढ़ने लग जाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी अपने ऑफिस बैग में नहीं रखना चाहिए. जब आप इन चीजों को ऑफिस बैग में रखते हैं तो ऑफिस में आपकी बर्बादी शुरू हो जाती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ऑफिस बैग में न रखें ब्रश और कंघी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने ऑफिस बैग में गलती से भी कंघी या फिर टूथब्रश जैसी चीजों को नहीं रखना चाहिए. इन हैं बैग में रखना काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है. इस तरह की चीजों से निकलने वाली एनर्जी आपके आसपास की सभी चीजों पर अपना बुरा असर डालती है जिस वजह से आप सही तरीके से काम भी नहीं कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

ऑफिस बैग में न रखें मैले कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने ऑफिस बैग में गंदे खोले हुए या फिर बदले हुए कपड़ों को नहीं रखना चाहिए. जब आप इस तरह के कपड़ो को अपने बैग में रखते हैं तो इससे चारों तरफ निगेटिव एनर्जी का प्रवाह होना बढ़ जाता है. कई बार बैग में रखे गंदे कपड़े थकान और मन के अशांत होने का भी कारण बनते हैं.

धारदार चीजें रखने से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने ऑफिस बैग में धारदार चीजें जैसे कि नेल कटर या फिर चाकू को नहीं रखना चाहिए. इस तरह की चीजें ऑफिस में आपके निजी रिश्ते को खराब करने का काम करते हैं. इस तरह की चीजें ऑफिस के माहौल को खराब करने के साथ ही आपकी छवि को भी खराब करने का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Wealth: इन जगहों पर पैसा रखने वाला हो जाता है कंगाल, रूठकर हमेशा के लिए चली जाती है मां लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola