Vastu Tips: लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी? टेंशन न लें, ये उपाय दिलाएंगे समस्या से छुटकारा

Updated:
विज्ञापन
vastu tips for financial problems (1)

pic credits: unsplash

Vastu Tips: अगर आप एक लंबे समय से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का पालन कर आप समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है को एक लंबे समय से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप पुरानी से पुरानी आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए क्या करें?

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और समृद्धि का दिशा बताया गया है. माना जाता है इस दिशा में ही भगवान कुबेर का वास होता है और इसी दिशा में मां लक्ष्मी भी विराजमान रहती है. अगर आप इस दिशा में पैसों को रखते हैं तो पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह पूरे घर पर बढ़ जाता है. जब आप इस दिशा में पैसों को रखना शुरू करते हैं तो आपको कुछ ही समय में कर्ज से छुटकारा मिल जाता है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

प्रवेश द्वार पर जलाएं दीपक

घर के प्रवेश द्वार को वास्तु शास्त्र में काफी ज्यादा अहमियत दी गयी है और इसे महत्वपूर्ण भी बताया गया है. माना जाता है जब आप हर शाम अपने घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाते हैं तो इससे सुख समृद्धि बढ़ती है. आपको दीपक रखते समय सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप घर से बाहर निकल रहे हों तो वह आपके दाहिने हाथ की तरफ हो. जब आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है और पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती है.

ईशान कोण में रखें एक्वेरियम या फाउंटेन

घर के ईशान कोण को वास्तु शास्त्र में सबसे ज्यादा पवित्र बताया गया है. इसी दिशा या फिर जगह पर देवी-देवताओं का वास होता है. अगर आप पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस जगह को जितना हो सके साफ और हल्का रखना चाहिए. केवल यहीं नहीं, पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे और पैसों को आना भी लगा रहे इसके लिए आपको इस जगह पर छोटा सा फाउंटेन या फिर एक्वेरियम भी रख देना चाहिए. ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola