ePaper

Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता

Updated at : 07 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Night Time Payal Sound Meaning

Night Time Payal Sound Meaning

Vastu TIps : आज हम आपको कुछ ऐसी ही वास्तु टिप्स देने जा रहे हैं जिनसे आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि रात को सोते समय सिरहाने पर रखी जाने वाली कुछ खास चीजें आपके जीवन को बेहतर बना सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर सोने से पहले कुछ खास वस्तुएं सिरहाने पर रखी जाएं तो यह आपके घर में समृद्धि और शांति का माहौल बना सकती हैं. सिरहाने पर रखी गई इन वस्तुओं से न केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है बल्कि यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ाता है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही वास्तु टिप्स देने जा रहे हैं जिनसे आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं.

  • सुनहरी वस्तुएं: सिरहाने के पास सुनहरी या सोने के रंग की कोई छोटी चीज रख सकते हैं. यह समृद्धि और धन के आगमन का संकेत देता है.
  • गुलाब का फूल: गुलाब को सौभाग्य और प्यार का प्रतीक माना जाता है. एक ताजे गुलाब के फूल को सिरहाने के पास रखने से घर में प्रेम और सुख-शांति बनी रहती है.
  • तांबे की वस्तु: तांबा एक शक्तिशाली धातु मानी जाती है जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है.सिरहाने पर तांबे की छोटी वस्तु रखकर हम नकारात्मक ऊर्जा से बच सकते हैं.
  • शिवलिंग: भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग भी सिरहाने पर रखा जा सकता है जो जीवन में आंतरिक शांति और मानसिक सुकून का अहसास कराता है.
  • कमल का फूल: कमल का फूल सद्गुण और मानसिक शांति का प्रतीक है. यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद कर सकता है.
  • तुलसी के पत्ते: तुलसी को शुभ और पवित्र माना जाता है. अगर आप सिरहाने पर तुलसी के कुछ पत्ते रखते हैं तो यह न केवल आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ाएगा.

Also Read : Laddu Gopal Pooja : रोज सुबह ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Also Read : Laddu Gopal Dream Meaning : सपने में अगर आते हैं लड्डू गोपाल, तो जानें क्या मिलते हैं शुभ संकेत

Also Read : Vastu Tips: धन की समस्या जल्द होगी खत्म अपनायें यह ट्रिक्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola