Vastu Tips : सुबह-सुबह भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, वरना दिन हो जाएगा खराब, जानें उपाय
Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Aug 2025 8:52 PM
Pic Credit- Meta AI
Vastu Tips: सुबह की शुरुआत जैसे होती है, वैसा ही अक्सर पूरा दिन गुजरता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह-सुबह कुछ चीजें दिखना शुभ और कुछ अशुभ मानी जाती हैं. जानिए ऐसी 3 चीजों के बारे में, जिन्हें देखकर दिन बिगड़ सकता है.
Vastu Tips: कहा जाता है सुबह सुबह अगर ठीक ढंग से दिन की शुरुआत हो जाए तो पूरा दिन अच्छा हो जाता है. क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त में किया गया काम आपका दिन कैसे बीतेगा इसका फैसला करता है. लेकिन भारतीय वास्तु शास्त्र की मानें तो काम के अलावा आपकी नजर भी इसमें बड़ा रोल निभाता है. वजह ये है कि सुबह का समय अत्यंत पवित्र और ऊर्जावान माना जाता है. इस समय यदि कुछ गलत या नकारात्मक चीजें नजर आ जाएं, तो वह पूरे दिन की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं. आज हम इस लेख में जानेंगे कि कौन कौन सी चीजों पर नजर पड़ना आपके दिन को बर्बाद कर सकती है.
झगड़ते हुए लोग या चीख-पुकार सुनना
यदि सुबह उठते ही अगर आपने किसी झगड़े को देख लिया या जोर-जोर से किसी के चिल्लाने की आवाज सुन ली, तो आपके लिए यह दिन खराब होने का संकेत है. यह नेगेटिव वाइब्स को न्योता देता है और आपका मन विचलित कर सकता है. इसलिए सुबह उठते ही पहले आंखें बंद कर 1 मिनट के लिए अपने ईष्ट देव पर ध्यान लगाएं. आप चाहें तो धार्मिक मंत्र या शांत संगीत सुन सकते हैं.
टूटे हुए बर्तन या कबाड़
अगर सुबह-सुबह आपकी नजर किसी टूटे हुए बर्तन, जंग लगे लोहे या घर में पड़े कबाड़ पर पड़ जाए, तो यह धन और स्वास्थ्य दोनों के लिए अशुभ माना जाता है. इसलिए रात को सोने से पहले अपने घर को जरूर व्यवस्थित कर लेना चाहिए. या फिर टूटे सामान को घर से या तो हटा लेना या फिर ठीक करा लेना चाहिए.
काले या घायल जानवर
सुबह उठते ही अगर कोई घायल जानवर, खासकर काला कुत्ता या बिल्ली दिख जाए, तो यह मानसिक तनाव और बाधाओं का संकेत माना जाता है. इसलिए सुबह उठने के साथ अपने दिनचर्या की शुरुआत पूजा, प्रार्थना और ध्यान केल साथ करें. इसके अलावा ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘गायत्री मंत्र’ का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










