Vastu Tips: सोते समय फोन को इस दिशा में रखकर सोना खतरनाक, चौपट हो जाएगा लाइफ, जानिए सही तरीका

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Jul 2025 8:48 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Meta AI

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार सोते समय फोन को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना जीवन में नकारात्मक असर डाल सकता है. जानें सही दिशा और जरूरी सावधानियां.

विज्ञापन

Vastu Tips: मोबाइल आज के समय में इंसान की सबसे बड़ी जरूरत बन गयी है. क्योंकि डिजिटलाइजेशन के दौर में आज हर काम ऑनलाइन ही होता है. चाहे किसी प्रकार की जानकारी चाहिए हो, शॉपिंग हो या कोई अन्य काम. हर चीज के लिए स्मार्ट फोन जरूरी हो गया है. कुल मिलाकर कह दें तो आज इंसान अपना आधा से अधिक समय मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन की बीताता है. केवल सोते समय ही इंसान मोबाइल को अपने से दूर रखते है. लेकिन सोते वक्त लोग मोबाइल रखते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए. दरअसल जब वे बिस्तर पर जाते हैं तो मोबाइल को अपने सिरहाने के पास या ठीक बगल में रखकर सो जाते हैं जो सही नहीं है.

दक्षिण पश्चिम दिशा में रखकर नहीं सोना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय मोबाइल फोन को दक्षिण पश्चिम दिशा में सिरहाने या तकिए के पास रखकर सोने से बचना चाहिए. क्योंकि यह दिशा आपके जीवन में नकारात्मक असर डाल सकती हैं. कई बार इससे मानसिक बेचैनी, सिरदर्द और नींद न आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Also Read: Vastu Tips : श्रावण में आए शिव कृपा, प्राचीन वास्तु के अनुसार घर से बाहर करें ये 5 चीजें

मोबाइल रखने की सही दिशा क्या है?

वास्तु के अनुसार मोबाइल को उत्तर पूर्व दिशा में (South-West) रखकर सोना बेहतर होता है. हालांकि ध्यान रहें कि यह कम से कम आपसे 3-4 फीट की दूरी पर हो तो बेहतर होता है. इससे आपकी नींद पर प्रभाव नहीं पड़ता और आपके चारों ओर की ऊर्जा भी संतुलित रहती है. यह खासकर उन लोगों के लिए है जो कहीं पर नौकरी करते हैं. ऐसा माना जाता है कि यह दिशा मानसिक स्पष्टता और कार्य सफलता से जुड़ी होती है.

क्रिएटिव फील्ड हैं तो पश्चिम दिशा में रखना शुभ

यदि आप क्रिएटिव फील्ड में हैं, जैसे कि वीडियो बनाना, डिजाइनिंग या कंटेंट क्रिएशन, तो फोन को पश्चिम दिशा में रखना बेहतर होता है. इससे करियर में आपको नये नये अवसर मिलते रहेंगे. इसके अलावा फोन पर चार्जिंग लगाकर सोना भी खतरनाक होता है. क्योंकि इससे आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए जब रात को फोन चार्जिंग की जरूरत पड़े तो एयरप्लेन मोड में डालकर चार्ज करें अपने बिस्तर से थोड़ी दूरी पर रखें.

Also Read: किचन की ये 3 गलतियां आपको बना देगी कंगाल, हर वक्त बीमारी से रहेंगे परेशान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola